जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 21, 2026 • 6:37 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
“जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/20ee08
21 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/20ee08
Copied
जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

जालोर। रविवार को आयोजित होने वाले उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने नगर परिषद से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने हाथों में पल्स पोलियो जागरूकता से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर आमजन को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया। रैली नगर परिषद से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः नगर परिषद पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया डॉ. ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अभियान के तहत रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को खुराक पिलाना आवश्यक है। अभिभावक अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहे।

तीन दिवसीय अभियान में घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

आरसीएचओ डॉ. बाजिया ने बताया कि जिले में 22 नवंबर रविवार को निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 23 एवं 24 नवंबर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर खुराक पीने से वंचित रह गए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत लगभग *3 लाख 63 हजार 276* बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता के लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

bolt Latest News

flash_on
जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
NEW
flash_on
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. वेदप्रकाश मीना, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. पवन ओझा, शिवलाल दवे, रमेश पन्नू, डॉ. सुनील सोलंकी, विजेंद्र परमार, इमरान बैग, यशवंत पुंसल, राधेश्याम चिवड़ा, एएनएम कविता, गुलाम खान समेत कई जन मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter