जालोर में 14-15 नवंबर को जिला स्तरीय मुएथाई प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर करेंगे टीम जालोर का प्रतिनिधित्व
जालोर. जालोर जिला ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय मुएथाई प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 15 नवंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एकेडमी एवं फिटनेस सेंटर पर आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मुएथाई महासंघ (IFMA) के नियमों के अनुसार किया जाएगा इसमें U-12, U-14, U-16, U-18, U-24, एलिट एवं मास्टर्स वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 27 से 29 नवंबर तक कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर जिला ओलम्पिक संघ के बैनर तले जालोर का प्रतिनिधित्व करेंगें | चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 16 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा |
यह जानकारी जालोर जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव लाल सिंह सांखला ने दी उन्होंने जिले के सभी मुएथाई खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।