जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 5, 2026 • 6:49 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
“जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/d8096d
5 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/d8096d
Copied
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
  • बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी*

जालोर. पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में गुरुवार को तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चरण में पंचायत समिति सांचौर, चितलवाना, भादरूणा एवं सरवाना क्षेत्र में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आया। महिला मतदाताओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया।

दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रही विशेष सुविधाएं

मतदान को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों और अति वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने तथा मतदान करने में सहयोग प्रदान किया। केन्द्रों पर छाया, पेयजल एवं सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

bolt Latest News

flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
NEW
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए जालोर से कांग्रेसजन बस द्वारा दिल्ली रवाना
flash_on
बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह

चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे युवक-युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही उन्होंने अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस प्रकार जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter