दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं एवं 66वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न, उकृष्ट कार्य करने वाली समितियों को किया सम्मानित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 29, 2026 • 6:28 PM  0
व
व्यापार
NEWS CARD
Logo
दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं एवं 66वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न, उकृष्ट कार्य करने वाली समितियों को किया सम्मानित
“दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं एवं 66वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न, उकृष्ट कार्य करने वाली समितियों को किया सम्मानित”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/58025a
29 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/58025a
Copied
दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं एवं 66वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न, उकृष्ट कार्य करने वाली समितियों को किया सम्मानित

जालोर. दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., जालोर की 65वीं एवं 66वीं वार्षिक आमसभा मंगलवार को बैंक के प्रधान कार्यालय स्थित सभा भवन में आयोजित हुई। आमसभा में बैंक की हिस्साधारी ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं अन्य समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आमसभा के दौरान बैंक की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति से सदस्यों को अवगत करवाया तथा वर्ष 2025-26 में बैंक की हिस्सा राशि 4125.51 लाख रूपए, 4,428.95 लाख रुपए, अमानतें क्रमशः 47694.32 लाख तथा 51,252.75 लाख रुपए, सुरक्षित एवं अन्य कोष क्रमशः 12576.15 लाख रूपये तथा 12,899.77 लाख रुपए, ऋण वितरण क्रमशः 82300 लाख रूपये तथा 80,500 लाख रुपए तथा कार्यशील पूंजी क्रमशः 98789.66 लाख रूपये एवं 1,04,860.81 लाख रूपये रही। बैंक की ऋण वसूली क्रमशः 93.25 प्रतिशत तथा 89.98 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैंक की कार्यप्रणाली में रही कमियों में सुधार करते हुए प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने तथा ग्राम स्तर पर सहकारी बैंक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से सभी प्रकार की वित्तीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बैंक के प्रबंध निदेशक नारायणसिंह चारण ने गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि के साथ वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के वार्षिक लेखों, संतुलन चित्र एवं लाभ-हानि खाते का अनुमोदन, बजट निर्धारण, वार्षिक कार्ययोजना, अधिकतम साख सीमा, ऑडिट अनुपालना एवं लाभांश वितरण संबंधी प्रस्ताव सभा के समक्ष रखे, जिनका अनुमोदन किया गया।

आमसभा में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में वसूली एवं व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा शाखा स्तर पर अमानत वृद्धि एवं वसूली में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली समितियों के अध्यक्षों को साफा पहनाकर एवं समिति व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी सुभाषचन्द्र जीनगर एवं बैंकिंग सहायक मोहित दवे ने किया। अंत में प्रबंध निदेशक नारायणसिंह चारण ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, बैंक के अधिशाषी अधिकारी भवानीसिंह कविया, अध्यक्ष सियाणा जीएसएस प्रदीपसिंह, अध्यक्ष नौसरा जीएसएस राजवीरसिंह देवड़ा सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter