आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 22, 2026 • 5:36 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
“आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/afc88e
22 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/afc88e
Copied
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
  • 30 अक्टूबर तक चलेगा सघन पंजीकरण अभियान, तैयार होगी डिजिटल पहचान

जालोर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 30 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसके तहत पात्र निजी चिकित्सकों, अस्पतालों, क्लीनिक, फार्मेसी, प्रयोगशालाओं एवं सोनोग्राफी केंद्रों का पंजीकरण कर उनकी डिजिटल पहचान तैयार की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का प्रमुख उद्देश्य जिले में सुदृढ़ डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम विकसित करना है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं रिकॉर्ड के डिजिटल प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत निजी प्रैक्टिस करने वाले पात्र चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) आईडी तथा पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों की हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) आईडी बनाई जा रही है। इससे स्वास्थ्य पेशेवरों एवं संस्थानों की डिजिटल पहचान स्थापित होगी और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी का व्यवस्थित संधारण करने में सहायता मिलेगी।

डॉ. जाणी ने बताया कि डिजिटल पहचान से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाने तथा डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों को हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम सॉफ्टवेयर अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी कार्यों एवं रिकॉर्ड का डिजिटल प्रबंधन अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य पेशेवरों से संपर्क कर उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया एवं मिशन के उद्देश्यों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर अधिकाधिक पात्र संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लेकर जिले में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter