जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 9, 2026 • 5:39 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प
“जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/6da63c
9 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/6da63c
Copied
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जालोर एवं RCDSSS/यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए धार्मिक गुरुओं, सामाजिक संगठनों एवं सामुदायिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चादावत, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO) डॉ. राजकुमार बाजिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने टीकाकरण को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी संगठनों से अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने की अपील की। वहीं, WHO RRT के डॉ. अमित कुमार ने छूटे हुए बच्चों की पहचान, नियमित फॉलो-अप और समुदाय तक सही जानकारी पहुंचाने को टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में RCDSSS/यूनिसेफ के जिला समन्वयक डॉ. सुनील सोलंकी ने प्रस्तुति के माध्यम से जिले में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों, घर-घर संपर्क, जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समुदाय के सहयोग से टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर कर प्रत्येक बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। भेरूनाथ अखाड़ा के महंत योगी ईश्वर नाथ एवं योगी गोविंद नाथ ने धार्मिक एवं सामुदायिक मंचों के माध्यम से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अभिभावकों को प्रेरित करने का संदेश दिया। जामा मस्जिद, जीवाणा के मौलाना इस्माइल खान ने मुस्लिम समुदाय में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और इस दौरान सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी साझा की। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प
NEW
flash_on
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित
flash_on
जालोर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प
flash_on
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
flash_on
जालोर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव, प्रसूता ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
flash_on
रक्तदान की शपथ से लेकर हुनर की उड़ान तक दिया जागरूकता का संदेश

समारोह के दौरान टीकाकरण जन-जागरूकता एवं सामुदायिक लामबंदी में योगदान देने वाले धार्मिक गुरुओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही फुलवारी के 5 घर का पोस्टर विमोचन किया गया, जो समुदाय स्तर पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। इस अवसर पर हस्ताक्षर संकल्प अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों, धार्मिक गुरुओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में JSI, मेरा युवा भारत, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारतीय किसान संघ, वरिष्ठ नागरिक संगठन, ग्रेनाइट एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, रिक्शा यूनियन, पंचायती राज संस्थाओं, राजीविका समूह, सिख पंथ, भील समुदाय, व्यापार संघ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter