मानवता के कल्याण हेतु सनातन मे एकात्मता का भाव वर्तमान की आवश्यकता - स्वामी ओम चैतन्य 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 19, 2026 • 6:12 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
मानवता के कल्याण हेतु सनातन मे एकात्मता का भाव वर्तमान की आवश्यकता - स्वामी ओम चैतन्य 
“मानवता के कल्याण हेतु सनातन मे एकात्मता का भाव वर्तमान की आवश्यकता - स्वामी ओम चैतन्य ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/335f0d
19 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/335f0d
Copied
मानवता के कल्याण हेतु सनातन मे एकात्मता का भाव वर्तमान की आवश्यकता - स्वामी ओम चैतन्य 
  • भारत का विराट संकल्प एकात्म यात्रा 2027- 28 के संबंध में दी जानकारी

जालोर. ओम चैतन्य मिशन के स्वामी ओम चैतन्य ने कहा कि मानवता के कल्याण हेतु सनातन में एकात्मता का भाव वर्तमान की मूल आवश्यकता है तथा वर्तमान में संपूर्ण विश्व में सभी समस्याओं का मूल कारण भेद दृष्टि की प्रधानता है अतः संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु भारत की विराट संकल्प एकात्मक यात्रा 2027- 28 के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने पेंशनर समाज को सेवा कार्यों के साथ सनातन संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जगतगुरु शंकराचार्य के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने की बात कही।

     उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली कालड़ी केरल से महाप्रयाण स्थल केदारनाथ उत्तराखंड तक 50 हजार किलोमीटर की यात्रा के माध्यम से एकात्मक भाव जागरण एवं एकात्म सनातन संस्कृति एवं जीवन मूल्य को आमजन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष धनराज दवे उपाध्यक्ष दलपत सिंह आर्य एवं सचिव बद्री दास रामावत द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। स्वामी ओम चैतन्य ने पेंशनर समाज द्वारा समाज में सेवा कार्य को प्रशंसनीय बताते हुए जीवन को जीने की जिजीविषा एवं समाज को दिशा देने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही वही विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में धर्म चर्चा के दौरान उन्होंने भगवत गीता सहित धार्मिक ग्रंथो के भाव को बालको तक पहुंचाने की बात कही l विद्या भारती के निदेशक केएन भाटी एवं मधु भाटी, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने गीता के प्रमुख श्लोक को बालकों को कंठस्थ करवाने सहित सनातन में एकात्मकता का भाव जागरण एवं एकात्मक यात्रा में हर संभव सहयोग की बात कही l 

 विज्ञापन

उन्होंने जालौर यात्रा के दौरान संवित साधना के चंद्र प्रकाश पुरोहित ,गोपाल सिंह खींची एवं राजीव बत्रा सहित भाविकों से स्वाध्याय को जीवन में आत्मसात करने के साथ यात्रा कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए सभी समाजों को जोड़कर एकात्मक भाव जागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचने में अपनी भूमिका निभाने काआव्हान कियाl उन्होंने यात्रा के दौरान सरयू पारिन ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से भी धर्म चर्चा की l

गंगा नाथ महाराज से भेंट कर ओंकारेश्वर में आयोजित संत सम्मेलन का दिया निमंत्रण

स्वामी ओम चैतन्य ने भेरुनाथ अखाड़े पहुंचकर गंगा नाथ महाराज सहित संतों से भेंट कर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में 2 एवं 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले संत सम्मेलन में पधारने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि एकात्म यात्रा 2027-28 के संबंध में संपूर्ण भारत में रथ यात्रा के माध्यम से प्रमुख तीर्थ स्थलों ,धार्मिक ,आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक केदो को एकात्मक सूत्र में पिरोते हुए एक राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि यह यात्रा आचार्य शंकर द्वारा प्रतिष्ठित एवं प्रेरित मठ, महाधाम , सप्त पूरियां, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अष्टादस महाशक्ति पीठ ,प्रदेश के प्रमुख स्थल ,संत परंपरा की पावन धरा एवं अद्वैत परंपरा के महान संवाहकों के स्मृति स्थल से गुजर कर संगोष्ठी, संत समागम एवं प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरण का कार्य किया जाएगा l

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter