सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर विहिप चला रही हितचिंतक अभियान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 17, 2026 • 5:53 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर विहिप चला रही हितचिंतक अभियान
“सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर विहिप चला रही हितचिंतक अभियान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/b2fca7
17 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/b2fca7
Copied
सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर विहिप चला रही हितचिंतक अभियान

जालोर. विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की ओर से 17 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा व हिंदू समाज के संगठन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कांतिलाल जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज से व्यापक संपर्क स्थापित कर अधिक अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना तथा उन्हें धर्म संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से समाज को संगठित व स्वावलंबी बनाने के प्रयासों को गति दी जाएगी।

विज्ञापन

अभियान के संबंध में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विहिप जिला अभियान प्रमुख रतनसिंह ने बताया कि हित चिंतक अभियान के अंतर्गत हिंदू समाज को संगठन से जोड़कर उन्हें विश्व हिंदू परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों से परिचित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल ने अपना पूर्ण जीवन जन सेवा के लिए बिताया। उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले के सभी प्रखंड, खण्ड व ग्राम स्तर तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और मोबाइल ऐप के माध्यम से हित चिंतक बनाए जाएंगे।जोधपुर प्रांत सह मंत्री जालौर विभाग पालक महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूरे देश भर में एक करोड़ व जोधपुर प्रांत में 10 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत जालौर जिले में 25000 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रमुख बनाये गए हैं।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter