विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डांडिया नाइट-2026

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 18, 2026 • 5:12 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डांडिया नाइट-2026
“विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डांडिया नाइट-2026”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/8f8f6b
18 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/8f8f6b
Copied
विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डांडिया नाइट-2026

जालोर। विद्या भारती स्कूल, सिरे मंदिर रोड, जालोर में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से डांडिया नाइट-2026 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं उत्सव की भावना का मनोहारी संगम देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी सजावट, मधुर संगीत और डांडिया की थाप से पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ विद्यालय परिवार में आपसी सहयोग, सौहार्द एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक मधुबाला भाटी एवं के. एन. भाटी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करते हैं। उन्होंने डांडिया नाइट की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।

विज्ञापन

डांडिया नाइट के दौरान विद्यालय परिसर में देर तक उल्लास एवं उमंग का वातावरण बना रहा। सभी ने गरबा एवं डांडिया का आनंद लेते हुए “Let’s Celebrate Together” की भावना को साकार किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्या भारती स्कूल, जालोर द्वारा आयोजित डांडिया नाइट-2026 ने विद्यालय परिवार को एक सूत्र में बांधते हुए भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य एवं सामूहिक उत्सव की सुंदर छटा प्रस्तुत की।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter