वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 25, 2026 • 6:48 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी
“वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/ac386b
25 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/ac386b
Copied
वायुसेना चयन केंद्र की टीम द्वारा करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी

जालोर. नंबर 5 वायुसेना चयन केंद्र, जोधपुर से आई भारतीय वायुसेना की टीम द्वारा वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर नैनसी माहेश्वरी के निर्देशन में करियर जागरूकता कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर एंव महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जालोर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वायु सेना चयन केंद्र से आए पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक वायुसेना भर्ती प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी। जिसमें शैक्षणिक योग्यता मानदंडों एवं परीक्षा के पैटर्न से संबंधित जानकारी तथा बच्चों को सफलता प्राप्त करने हेतु कठोर परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वायुसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए 17.5 से 22 वर्ष तक के योग्य अविवाहित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास योग्य उम्मीदवार (जिसमें अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं) भर्ती पोर्टल https://iafrecruitment.edcil.co.in/पर जाकर आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के समाधान भी किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। विद्यार्थियों को विशेष तौर पर नैतिक मूल्यों के पालन एवं विद्यार्थी जीवन में उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को अपने माता पिता, शिक्षकों और देश समाज के प्रति उनके जिम्मेदारी और देश के विकास में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन 5 वायुसैनिक चयन केंद्र जोधपुर से आई प्रचार टीम के पदाधिकारियों जूनियर वारंट अधिकारी ए. एम. मुथु (यूनिट वारंट अफसर) एवं रविंद्र सिंह पंवार (प्रभारी वेरिफिकेशन विंग) ने किया। केरियर जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter