हरियाली से ही बचेगी धरती, सेवड़ी स्कूल में हुआ पौधारोपण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 3, 2026 • 6:16 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
हरियाली से ही बचेगी धरती, सेवड़ी स्कूल में हुआ पौधारोपण
“हरियाली से ही बचेगी धरती, सेवड़ी स्कूल में हुआ पौधारोपण”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/97493c
3 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/97493c
Copied
हरियाली से ही बचेगी धरती, सेवड़ी स्कूल में हुआ पौधारोपण
  • हरियालो राजस्थान अभियान के तहत फलदार व छायादार पौधे लगाए, विद्यार्थियों को संरक्षण का दिया संदेश

जालोर. सेवड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हिंगलाज दान चारण ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही पृथ्वी का संरक्षण है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।

प्रधानाचार्य चारण ने बताया कि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार द्वारा इस वर्ष अब तक सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं। विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सोहनी कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक पोल राम, शारीरिक शिक्षक भंवर लाल गौड़, अध्यापक पुखराज, पांचा राम, रामेश्वरी बिश्नोई, आशा राम, तारा राम, मोहन लाल, वचना राम, उर्मिला कुमारी, टीकमा राम सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter