वीआर गुरुकुल जालोर में हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स कैप सेरेमनी का आयोजन
जालोर. वीआर गुरुकुल साकरणा (जालोर) में मंगलवार को हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स कैप सेरेमनी -2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में सीडीईओ जालोर मनोहरलाल गोदारा, जिला युवा अधिकारी हितेश खत्री और सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग राजीव कुमार सुथार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वीआर गुरुकुल के छात्रों द्वारा स्वागत गीत से हुई। वीआर गुरुकुल के निदेशक झाबर सिंह चाहर और प्रधानाचार्या शुभांगी टंडन द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कैप सेरेमनी जिला सचिव सचिन राजपुरोहित और जिला अधिकारी अक्षय कुमार मीणा, स्काउट्स एवं गाइड्स, जालोर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। सचिन राजपुरोहित ने छात्रों को स्काउट्स एवं गाइड्स के मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में बताया। अपने संबोधन में सीडीईओ मनोहर लाल गोदारा ने बच्चों की सराहना की और स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से राष्ट्र का भविष्य बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया। वीआर गुरुकुल के निदेशक और प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों की बहुमूल्य उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेघ सिंह, राजेन्द्र सिंह, भावना, पूजा और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।