भारत को जानो अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में 39 टीमों ने लिया भाग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 9, 2026 • 5:37 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
भारत को जानो अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में 39 टीमों ने लिया भाग
“भारत को जानो अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में 39 टीमों ने लिया भाग”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/6f4469
9 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/6f4469
Copied
भारत को जानो अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में 39 टीमों ने लिया भाग

जालोर. भारत विकास परिषद जालोर की ओर से अखिल भारतीय, भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रश्न मंच ,क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शहर के वीरम नगर स्थित माली समाज सेवा संस्थान के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि जिला ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जालौर नागरिक बैंक उपाध्यक्ष ललित कुमार दवे, प्रांतीय पर्यवेक्षक रामस्वरूप गर्ग, प्रांतीय संयोजक सेवा मदनलाल माली, प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत , पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी,शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा, सचिव शांतिलाल सोनी मौजूद रहे । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में क्विज मास्टर परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी ने भारत को जानो प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं नियमों के बारे में बताया। उन्होंने क्विज प्रश्नावली का अन्य सहयोगी सदस्यों, मदन लाल माली, मधु शेखावत,शंकर लाल सोलंकी, रामावतार तापड़िया, सीता सुन्देशा, भेरूलाल सोनी, के साथ समन्वय कर बेहतर संचालन किया। इस प्रश्न मंच की प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 18 टीम व वरिष्ठ वर्ग में 21 टीम , कुल 39 टीमों के 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।  प्रतियोगिता के पश्चात बालोतरा से पधारे हुए प्रांतीय पर्यवेक्षक रामस्वरूप गर्ग एवं उनकी टीम ने विजेताओं की घोषणा की।

कनिष्ठ वर्ग विजेता

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के कनिष्ठ वर्ग में नारायणलाल केसाराम राजपुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरठ , जालौर स्कूल के विद्यार्थी कार्तिक सिंह व कुमारी नेहा कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महात्मा गांधी उमावि,जालौर के वैभव सोलंकी, प्राची गोस्वामी व तृतीय स्थान विवेकानंदआदर्श पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर, जालौर के शिव कुमार, रितेश सुन्देशा रहे। 

वरिष्ठ वर्ग के विजेता

इसी तरह कक्षा 9 से 12 के वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद आदर्श पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर जालौर विद्यालय के विद्यार्थी भव्य दवे, द्रोण सोलंकी प्रथम , सेंट एंस स्कूल के श्रिया तापड़िया, महिमना दवे द्वितीय, व कुलदीप शर्मा, देवांश नाग तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता टीमों के प्रतिभागियों को पारितोषिक व परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की दोनों टीम आगामी 1 नवंबर 2026 को सुमेरपुर में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में बच्चों से भारतीय संस्कृति इतिहास कला साहित्य खेल धर्म वेद पुराण संविधान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। मुख्य अतिथि ममता अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश भारत मात्र भू भाग नहीं, अपितु विविध संस्कृति का अनूठा संगम है, हम सब भारत के रूप हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही लाभप्रद है। विशिष्ट अतिथि ललित कुमार दवे ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों में विद्यार्थियों में आत्म गौरव बढ़ाने का प्रयास होने के साथ-साथ आगामी परीक्षा में तैयारी हेतु सहयोगी साबित होगी।  स्कोरर, व समय पालक के रूप में प्रेमसिंह राठौड़, केसाराम चौधरी, मिश्रीमल गर्ग, भंवरलाल सुथार ,एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में प्रतियोगिता प्रभारी प्रेम सिंह राठौड़ ने विद्यालय संस्थान अध्यक्ष नितिन सोलंकी, संयोजक नरेंद्र, शिक्षक गण, शाला स्टॉफ को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु तथा भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का संचालन सचिव शांतिलाल सोनी ने किया। 

विज्ञापन

इस अवसर पर जालोर शाखा से संबंधित प्रांतीय संयोजक सेवा मदनलाल माली ,प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी,अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा, सचिव शांतिलाल सोनी ,कोषाध्यक्ष शंकर लाल सोलंकी, शाखा संयोजक संस्कार महेंद्र आनंद वैष्णव, शाखा संयोजक सेवा कमल किशोर भूतड़ा,शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा, सुशीला तिवारी,रामअवतार, देबू मूंदड़ा तापड़िया ,प्रेम सिंह राठौड ,मिश्रीमल गर्ग, पुखराज सिंह चौधरी, भंवरसिंह,अशोक जड़िया, पदमाराम माली, भेरूलाल सोनी, भंवरलाल सुथार, केसाराम चौधरी, नारायणलाल प्रजापत,सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter