सुंधाजी में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अधिवेशन में जीएसटी के सरलीकरण पर हुई चर्चा

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 10, 2026 • 5:42 PM  0
व
व्यापार
NEWS CARD
Logo
सुंधाजी में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अधिवेशन में जीएसटी के सरलीकरण पर हुई चर्चा
“सुंधाजी में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अधिवेशन में जीएसटी के सरलीकरण पर हुई चर्चा”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/7917ac
10 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/7917ac
Copied
सुंधाजी में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अधिवेशन में जीएसटी के सरलीकरण पर हुई चर्चा

जालोर. राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति जयपुर  के तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय छह माही अधिवेशन सुन्धा माताजी स्थित माली समाज भवन राजपुरा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 9 सितंबर को सुबह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिन्दल, विशिष्ट अतिथि रस बिहारी शर्मा तथा रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, प्रदेश संरक्षक बाबूलाल रांकावत, प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जाहिर मकरानी, शामियाना भवन सहयोजक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, संभागीय अध्यक्ष पूनम सिंह राजपुरोहित, चामुंडा माताजी ट्रस्ट के व्यवस्थापक से जितेंद्र सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि के नाते माली समाज सेवा संस्थान सुंधा पर्वत के अध्यक्ष भंवर लाल सोलंकी, सावलाराम परमार, गणेश राम सुंदेशा ने शिरकत की।

विज्ञापन

सर्वप्रथम जालौर जिला टेंट डीलर्स की तरफ से सभी का माला साफ़ा और मोमेंटो देकर सम्मान किया। फिर सभी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विस्तृत चर्चा की तथा जीएसटी के सरलीकरण के बारे में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने टेंट के लेबरों का सामूहिक बीमा एवं अपने गोदाम की सुरक्षा के बीमा करवाने की बात की। साथ ही कहा कि उसके लिए कैंप लगाकर जानकारी देना उचित रहेगा।

अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि संगठन के किसी भी व्यापारी का बकाया भुगतान हो और उसका भुगतान नहीं देने पर उस व्यक्ति का या उस फर्म का कार्य नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति संगठन विरोधी गतिविधियां करता पाएगा तो उसके विरुद्ध अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जहीर मकरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में ही शक्ति है हमें एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए।

हुकमीचंद बने सचिव

इस दौरान जालौर जिला अध्यक्ष हुकमीचंद माली को ऑल इंडिया वेलफेयर वेलफेयर एसोसिएशन का सचिव नियुक्त करने पर सभी ने बहुमान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी ने जालोर जिला संरक्षक रघुनाथ सुथार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया एवं लकी ड्रा का इनाम रखा गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार वाशिंग मशीन, द्वितीय पुरस्कार 42 इंच एलइडी जूसर मशीन सहित सांत्वना पुरस्कार गरम हीटर, केतली, उपहार के रूप में दी गई। 

लकी ड्रा के भामाशाह गणेश टेंट सप्लायर भीनमाल सांचौर की तरफ से दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से टेंट उत्पादों द्वारा टेंट सामग्री की स्टालें लगाई गई। जिसका सभी व्यापारियों में आने वाली सीजन की तैयारी के लिए खरीदारी की तथा अपने आवश्यकता अनुसार ऑर्डर भी दिए। जिस कारण टेंट वाले को नई डिजाइन देखने का अवसर मिला। 

इस तरह के आयोजन से व्यापारी और निर्माता में सीधा संवाद होता है जिस कारण उनको अपने व्यापार को बढ़ाने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हुकमीचंद माली ने अपने समापन भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्रियों जालौर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सभी तहसीलों के अध्यक्षो एवं समस्त व्यापारियों एवं भामाशाह का आभार जताया फिर उसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान कर कार्यक्रम को समापन किया।

इस अवसर पर जालौर जिला टेंट लाइट किराया व्यवसायी समिति के संरक्षक दिनेश व्यास, रघुनाथ सुथार बाकरा, उपाध्यक्ष बाबूलाल राजपुरोहित भागल भीम, महामंत्री ओम पुरी कार्यालय मंत्री नरेंद्र सुथार, कोषाध्यक्ष मनीष गहलोत, चुन्नीलाल माली रानीवाड़ा तहसील अध्यक्ष मादारम देवासी, भीनमाल तहसील अध्यक्ष बाबूलाल सुंदेशा, जसवंतपुरा अध्यक्ष महेंद्र सुथार, भाद्राजून तहसील अध्यक्ष पोकर राम प्रजापत, आहोर पप्पू सिंह, सायला चंद्र प्रकाश शर्मा, बागोड़ा मापतलाल पुरोहित, शंकर लाल बालनी, सरेमल पुरोहित, दिनेश खत्री, दिनेश पुरोहित, खेतेश्वर टेंट हाउस नरसी राम देवासी, कालूराम माली, भूराराम माली, शालू राम देवासी, पूरन सिंह राठौड़, कुयाराम माली, डाया लाल जैन, चेतन प्रजापत, हंसाराम, कन्हैयालाल खंडेलवाल, बलराम माली, चौथाराम माली, नवल राज सुथार, नवाराम पुरोहित, चतुराराम, बाबूलाल माली, लाइट अध्यक्ष गेमाराम सांखला, अजाराम, शंभू राम राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter