क्रिप्टोकरेंसी जुआ के अलावा कुछ नहीं,  इसको बैन कर देना चाहिए - RBI गवर्नर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी को छलावा बताया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि क्रिप्टो जुआ के अलावा कुछ नहीं है और उनकी वैल्यू सिर्फ एक छलावा है।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 14, 2023 • 10:47 PM  0
व्यापार
NEWS CARD
Logo
क्रिप्टोकरेंसी जुआ के अलावा कुछ नहीं,  इसको बैन कर देना चाहिए - RBI गवर्नर
“क्रिप्टोकरेंसी जुआ के अलावा कुछ नहीं,  इसको बैन कर देना चाहिए - RBI गवर्नर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/businessnewsrbi-governornbspnbspshaktikanta-das-said-cryptocurrencies-nothing-but-gambling-their-value-make-believe
Copied
क्रिप्टोकरेंसी जुआ के अलावा कुछ नहीं,  इसको बैन कर देना चाहिए - RBI गवर्नर

डेस्क न्यूज़- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी को छलावा बताया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि क्रिप्टो जुआ के अलावा कुछ नहीं है और उनकी वैल्यू सिर्फ एक छलावा है। शक्तिकांत दास ने एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रिप्टो पर बैन लगाने का आह्वान किया है। 

क्रिप्टो सिर्फ जुआ है और कुछ नहीं

उन्होंने कहा कि क्रिप्टो का सपोर्ट करने वाले इसे एसेट और फाइनेंशियल प्रोडक्ट कहते हैं, लेकिन इसमें कोई अंडरलाइंग वैल्यू नहीं है। क्रिप्टोकरेंसी के विकास का मुकाबला  डिजिटल मुद्रा (CBDC) लॉन्च किया है। हर एसेट और फाइनेंशियल प्रोडक्ट में कुछ अंडरलाइंग वैल्यू होना चाहिए, लेकिन क्रिप्टो के मामले में कोई अंडरलाइंग वैल्यू नहीं है। तो बिना किसी अंडरलाइंग वैल्यू के कुछ भी चीज, जिसका मूल्य पूरी तरह से विश्वास पर निर्भर है, 100% अटकलों के अलावा और कुछ नहीं है। या इसे बहुत स्पष्ट रूप से कहें तो यह जुआ है।

भारत में इसे बैन कर देना चाहिए

RBI गवर्नर ने कहा कि हम अपने देश में जुआ की अनुमति नहीं देते हैं। यदि आप जुआ की अनुमति देना चाहते हैं, तो इसे जुआ के रूप में मानें और जुए के लिए नियम निर्धारित करें। लेकिन क्रिप्टो एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि CBDC पैसे का भविष्य है और इसे अपनाने से लॉजिस्टिक्स और प्रिंटिंग की लागत को बचाने में मदद मिलेगी।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े- नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, दो बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter