कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 6, 2026 • 6:17 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
“कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/d19f67
6 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/d19f67
Copied
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली

जालोर. पंचायत राज चुनाव के तहत जालोर जिले में दूसरे चरण में सरपंच का चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित सरपंचों ने पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को बावड़ी पंचायत में कांग्रेस नेता आमसिंह परिहार ने सरपंच का पदभार संभाला।

विज्ञापन

आमसिंह परिहार पूर्व में जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही संगठन में युवक कॉंग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष व सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे हुए हैं। इनकी पत्नी आहोर से प्रधान रह चुकी है। बीते चुनाव में विधानसभा चुनाव में आहोर से दावेदारी भी जता चुके हैं। मूलतः सांडण गांव निवासी आमसिंह परिहार ने इस बार सरपंच के लिए भाग्य आजमाया तो जनता ने जीताकर सरपंच बना दिया। जिस पर उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए प्राथमिकता से काम करने का भरोसा दिलाया।

देवकी में प्रभा कंवर ने संभाला पदभार

bolt Latest News

flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
NEW
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए जालोर से कांग्रेसजन बस द्वारा दिल्ली रवाना

इसी प्रकार देवकी गांव में नवनिर्वाचित प्रभा कंवर ने सरपंच पद का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व सरपंच भी मौजूद रहीं। देवकी में पिछली बार भी महिला सरपंच थी, इस बार भी सामान्य महिला सीट होने के कारण प्रभा कंवर सरपंच निर्वाचित हुईं। पदभार कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रभा कंवर के पुत्र भवानीसिंह मीठड़ी ने बताया कि पंचायत के विकास को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उनकी माताजी के मार्गदर्शन में सभी मिलकर विकास के कार्य किए जाएंगे।

देच्छू में भगाराम सुथार ने संभाला पदभार

देच्छू ग्राम पंचायत में बोकड़ा निवासी भगाराम सुथार ने शुक्रवार को पदभार संभाला। देच्छू में पिछली बार महिला सीट थी, लेकिन इस बार ओबीसी ओपन सीट होने के चलते हार्डवेयर व्यवसाई भगाराम ने चुनाव लड़ने का मानस बनाया और पांच प्रत्याशियों के मुकाबले में सरपंच बनने में कामयाब हो गए। भगाराम ने पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि गांव के जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

धवला पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच मोराराम भील ने किया पदभार ग्रहण

ग्राम पंचायत धवला में नव निर्वाचित सरपंच मोरा राम भील ने शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। जागनाथ मठ के महंत महेन्द्र भारती के सानिध्य में व रूप सिंह राठौड़ नारणावास की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उत्सवी माहौल रहा।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व नव निर्वाचित सरपंच मोराराम भील व उप सरपंच कंकर कंवर, वार्ड पंच शंभू सिंह, ईश्वर सिंह, दीपा राम देवासी, बादरा राम, उगम कंवर व सीता देवी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी लच्छा राम प्रजापत ने मोरा राम को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter