तारक मेहता शो के दर्शकों के लिए बुरी खबर, डायरेक्टर के छोड़ने के बाद गिरी टीआरपी, सीरियल बंद होने की कगार पर ?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक पॉपुलर शो है। लगभग 14 साल से चले आ रहे इस सिटकॉम की टीआरपी हमेशा ही हाई रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से शो से कई लोगों ने एग्जिट लिया है। हाल ही में तारक मेहता सीरियल को डायरेक्ट कर रहे मालव राजदा ने भी अलविदा कह दिया है। माना जा रहा है कि इससे शो की टीआरपी में बड़ा नुकसान हो सकता है।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 7, 2023 • 10:14 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
तारक मेहता शो के दर्शकों के लिए बुरी खबर, डायरेक्टर के छोड़ने के बाद गिरी टीआरपी,  सीरियल बंद होने की कगार पर ?
“तारक मेहता शो के दर्शकों के लिए बुरी खबर, डायरेक्टर के छोड़ने के बाद गिरी टीआरपी, सीरियल बंद होने की कगार पर ?”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/entertainmenttelevisionstorytaarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-director-quits-trp-fluctuates-priya-ahuja-says-viewer-goes-to-ott-tmov
Copied
तारक मेहता शो के दर्शकों के लिए बुरी खबर, डायरेक्टर के छोड़ने के बाद गिरी टीआरपी,  सीरियल बंद होने की कगार पर ?

डेस्क न्यूज़- तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक पॉपुलर शो है। लगभग 14 साल से चले आ रहे इस सिटकॉम की टीआरपी हमेशा ही हाई रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से शो से कई लोगों ने एग्जिट लिया है। हाल ही में तारक मेहता सीरियल को डायरेक्ट कर रहे मालव राजदा ने भी अलविदा कह दिया है। माना जा रहा है कि इससे शो की टीआरपी में बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन इस बात से शो का हिस्सा रही रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहुजा ने इस बात पर अहसमति जताई।

कई कलाकार छोड़ चुके शो

प्रिया डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी हैं, वो भी शो से काफी पहले एग्जिट ले चुकी हैं। तारक मेहता...से मालव राजदा से पहले शैलेश लोढ़ा, दिशा वकानी, भव्या गांधी, राज अनदकत जैसे कई बड़े नाम छोड़ कर जा चुके हैं। लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस की फेवरेट लिस्ट में बरकरार रहा। हालांकि कई बार ऐसे सवाल उठे कि अब शो में वो बात नहीं रही। जहां शो से इन फेमस एक्टर्स का जाना मेकर्स के लिए भी चिंता की बात रही, वहीं फैंस को भी ये लगा कि अब शो की टीआरपी पहले जैसे नहीं रहेगी।

शो की गिरती टीआरपी पर मालव की एक्ट्रेस पत्नी प्रिया ने कहा कि शो कि क्वालिटी में कोई गिरावट नहीं आई है। बल्कि ये सब देखने वालों के नजरिए के फर्क की वजह से हुआ है। एक इंटरव्यू में प्रिया ने कहा था कि- ''मुझे कभी ये टीआरपी के नंबर गेम समझ नहीं आए, लेकिन मैं नही मानती कि तारक मेहता...सीरियल बंद होने की कगार पर है।

शो कि क्वालिटी के सपोर्ट में प्रिया ने कहा- टीआरी ऊपर नीचे होती रहती है, क्योंकि लोग आजकल टीवी सीरियल्स के अलावा बहुत सारी चीजें देखते हैं। आजकल लोग एक तय समय पर टीवी पर शो देखने के बजाए एप्स पर जाकर अपनी सहूलियत के हिसाब से देखना पसंद करते हैं। हर कोई अपने काम से फ्री होकर अपने मन मुताबिक शो या फिल्में देखना पसंद करता है। दिशा वकानी के शो छोड़ने और उनके रिप्लेसमेंट पर प्रिया ने कहा- ये बात सही है कि कुछ कैरेक्टर ऐसे होते हैं, जो दर्शकों पर अलग ही छाप छोड़ता है। लोग उस कैरेक्टर के डिवोटी हो जाते हैं, लेकिन मुझे लगता है लोग उससे ज्यादा शो के लिए समर्पित हैं।

न्यूज सोर्स - आज तक

यह भी पढ़े- क्या पठान फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग' को सेंसर बोर्ड ने हटाया?, जानें क्या है सच्चाई 

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter