अभिनेता विश्वजीत प्रधान ने की विज्ञापन की दुनिया में वापसी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 8, 2022 • 11:34 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अभिनेता विश्वजीत प्रधान ने की विज्ञापन की दुनिया में वापसी
“अभिनेता विश्वजीत प्रधान ने की विज्ञापन की दुनिया में वापसी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Nov 2022
https://www.ddthindi.com/actor-vishwajit-pradhan-returns-to-the-world-of-advertising
Copied
अभिनेता विश्वजीत प्रधान ने की विज्ञापन की दुनिया में वापसी
अभिनेता विश्वजीत प्रधान ने की विज्ञापन की दुनिया में वापसी

टेलीविजन माध्यम हो या बड़े पर्दे पर बहुत कम ही ऐसे अभिनेता होते हैं जो, जो भी करते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। विश्वजीत प्रधान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका तीन दशक से अधिक का करियर रहा है। उन्होंने इस तीन दशक में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है।    

प्रतिभाशाली एक्टर ने विज्ञापन की दुनिया में वापसी की है क्योंकि उन्होंने लगभग 30 वर्षों के बाद टाइड का नया विज्ञापन किया है। 'राधे' फ़िल्म के अभिनेता विश्वजीत प्रधान को फ़िरोज़ खान ने 'यलगार' (1992) में लांच किया था, और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले, प्रधान ने अपने करियर की शुरुआत में कोलगेट के लिए एक विज्ञापन किया था, जिसे फिल्म निर्माता पंकज पाराशर ने निर्देशित किया था।        

अभिनेता ने कहा, "मैं 1989 में टी वी सी के साथ अपना करियर शुरू करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं। मुझे फिल्मों में आने तक कई अन्य ब्रांडों के लिए विज्ञापन करने को मिला"। 'यलगार' के बाद विश्वजीत प्रधान फिल्मों और टीवी सोप में व्यस्त हो गए। लगभग तीस वर्षों के बाद, वह उस चक्र को पूरा करने के लिए वापस आ गए हैं जहाँ से इनकी शुरुआत हुई थी। 225 से अधिक फिल्मों, कुछ धारावाहिकों और एक वेब सीरीज़ के साथ, उन्होंने हाल ही में एक टीवी विज्ञापन- टाइड की शूटिंग की है।     

विज्ञापन के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, "ये विज्ञापन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने दम लगा के हईशा, सुई धागा: मेड इन इंडिया, आदि जैसी फिल्में बनाई हैं।    

'मोहरा', 'डुप्लिकेट', 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों और थ्रिलर वेब सीरीज़ 'आर्या' में काम करने के बाद , विश्वजीत अपने अभिनय करियर में भाग्यशाली महसूस करते हैं। वह जल्द ही सुष्मिता सेन और राम माधवानी के साथ 'आर्या' के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू करेंगे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter