भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 

सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 17, 2023 • 10:44 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
“भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/nationalnewschild-birth-sikkim-cm-prem-singh-tamang-on-women-employees-increment
Copied
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 

डेस्क न्यूज़- सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरेथांग में माघे संक्रांति समारोह के दौरान इस बारे में जानकारी दी।

इस वजह से सीएम ने लिया फैसला

CM ने कहा कि बीते कुछ सालों में सिक्किम में प्रजनन दर घटा है। यहां हर महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। वहीं, जातीय समुदायों की आबादी भी घट गई है। ऐसे में सीएम ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की।

मां बनने पर महिला कर्मचारी को मिलती है सालभर की छुट्टी

कार्यक्रम में CM ने कहा कि हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे राज्य की प्रजनन दर में सुधार हो। हमारी सरकार पहले ही मां बनने पर महिला कर्मचारियों को 365 दिनों की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन की लीव देती है।

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगी आर्थिक मदद

तमांग ने बताया कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आम लोगों को भी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों की ओर से तैयार किया जाएगा। सरकार ने राज्य के अस्पतालों में IVF की सुविधा भी शुरू की है। इससे अगर महिलाओं को सामान्य तरह से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो वे तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए मां बनने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। अब तक राज्य में IVF के जरिए 38 महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, इनमें से कुछ बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।

न्यूज़ सोर्स- दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े- LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter