राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 3, 2026 • 6:12 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
“राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/a45487
3 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/a45487
Copied
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप

जालोर. आहोर में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को हुए फाइनल मैचों में छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने राज्य में पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती।

रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि शनिवार को छात्र वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जोधपुर ने श्रीगंगानगर को 25-20 से हराकर छात्र वर्ग में राज्य में पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती व श्रीगंगानगर उप विजेता रहा। जोधपुर के लोकेन्द्र सिंह ने 09 गोल किए व श्रीगंगानगर के ऋषभ ने 06 गोल किए।

इसी प्रकार छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 12-10 गोल से हराकर राज्य में पहला स्थान हासिल कर विजेता बन कर छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप जीती। हनुमानगढ़ उपविजेता रहा। भीलवाड़ा की कोमल जाट ने 07 गोल किए व हनुमानगढ़ की रुक्मणि ने 4 गोल किए।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी
flash_on
70 वीं जिला स्तरीय U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर स्कूल का शानदार प्रदर्शन

छात्र वर्ग में तीसरे स्थान के लिए भीलवाड़ा व श्रीगंगानगर के बीच मैच खेला गया, जिसमें श्रीगंगानगर ने 23-18 गोल से जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया। श्रीगंगानगर के अभिजीत ने 11 व भीलवाड़ा के विशाल जाट ने 07 गोल किए।

छात्रा वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बाड़मेर ने बीकानेर को 12-10 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल में देवेन्द्र कुमार बीठू, शिवदान सिंह, उम्मेद सिंह मिठू, जोध सिंह, परबत सिंह भाटी, बाबू सिंह, झुझार सिंह, विपिन सिंह, कंवराज सिंह, रिनू मंडा, वर्षा, राकेशदान, दीपक, विक्रम सिंह सिराणा, शेरकरण सिंह मूड़ी, शैताना राम, राजेन्द्र सहारण, अक्षयराज सिंह, गुरुसाहब सिंह, रामकुमार, नरेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश शर्मा, वसीम रजा आदि शामिल थे। इस अवसर पर आहोर एसीबीई रमेश कुमार राजपुरोहित, प्रधानाचार्य भरत शर्मा, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह, धनराज, महेन्द्र गर्ग, संस्था प्रधान राहुल सिंह राजपुरोहित, भरत शर्मा, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, प्रधानाचार्य हंसा राम, पुष्करराज सुथार, खेता राम, हीरा राम सोलंकी, उदय सिंह मिठड़ी, दलपत सिंह, नरेन्द्र सिंह, नारायण राम, अंगूरी धांधल,कमलेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह कलापुरा,गोविन्द सिंह राजपुरोहित, प्रभु राम, मातादीन, सुमित कुमार, नरेन्द्र नाथ, श्रवण सिंह, प्रदीप सिंह जालोर के शारीरिक शिक्षक आदि मौजूद थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter