जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का समापन, नरेंद्र परमार बोले : "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं"
जालोर. चौथी जिला स्तरीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 4 एवं 5 अगस्त को आयोजित की गई, जबकि समापन समारोह 6 अगस्त को सेंट पॉल स्कूल परिसर में हुआ।
ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं संरक्षक विक्रमसिंह टेकरा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में विभिन्न भार वर्गों के अनुसार किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र परमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं। वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।" उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओलंपिक संघ के महासचिव लाल सिंह सांखला ने की। उन्होंने ग्रेपलिंग खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, संरक्षक विक्रम सिंह टेकरा,उपाध्यक्ष इंजीनियर भवानी शंकर गौड़ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि "ग्रेपलिंग खेल को जिले में नई पहचान दिलाने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं इस खेल के विकास के लिए हर स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे। सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज, जिला बास्केटबॉल महासचिव मून सिंह राठौड़, कृष्ण प्रताप सिंह एवं धीरेंद्र सिंह बालोत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ग्रेपलिंग महासचिव प्रीतम सिंह राठौड़ ने कहा कि आने वाले वर्षों में ग्रेपलिंग जिले की पहचान बनेगा।
अनिल व निशा चौधरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि बालक वर्ग में अनिल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में निशा चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि काव्या को हार्डवर्क एवं अनुशासन पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका तनिष्क सकारिया ने निभाई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से रियांशी शर्मा, काव्या चौधरी, मित्तल कुमारी, वैष्णवी सिंह, भूमिजा, रक्षित चौधरी, गरिमा, किंजल परिहार, दर्शिका राठौड़, प्रेक्षा राठौड़, हर्षिता राठौड़, सुनाक्षी सोलंकी, नीतू सिंह, सरल जैन, वंदना प्रजापत, हिमानी वैष्णव एवं निशा चौधरी शामिल रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग में कौस्तुभ सिंह, रहित्य अग्रवाल, हर्षील चौधरी, मिलिंद चौधरी, सिद्धार्थ गौर, कुलदीप आचार्य, प्रियादीप सोलंकी, अभिमन्यु सिंह भाटी, यश जैन, अनिल, कनिष्क चौधरी, चैतन्य देव सिंह बालोत, दिव्यांश जैन, हिमांशु भारती, युवराज सिंह चौहान, मयंक सोलंकी, दिव्यांश सोलंकी, उपेंद्र सिंह, प्रियांशु गहलोत, प्रिंस जादम, आदित्य सिंह राजपुरोहित, शक्तिपाल सिंह, दशरथ सिंह, आर्यन कुमार, पुरुषार्थ सिंह, राहुल कुमार एवं दुष्यंत राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन 8 एवं 9 अगस्त को जोबनेर (जयपुर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया।
टीम चैंपियनशिप में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया
इधर, एलपीयू यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह एवं मित्तल कुमारी ने स्वर्ण पदक, जबकि दिव्या गोदारा ने रजत पदक जीतकर जालौर जिले एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों का अतिथियों द्वारा माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। इनमें डॉ. रमेश कुमार, दिनेश कुमार, गौरव अग्रवाल, सुनीता चौधरी, सरस्वती देवी, नीतू जैन, प्रियंका अग्रवाल एवं अंजू चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।