70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 30, 2026 • 6:18 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
“70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/1645fc
30 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/1645fc
Copied
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

जालोर. 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, आहोर के तत्वावधान में चल रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के जिलों की टीमें उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। बुधवार को छात्र एवं छात्रा वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।

एक्सीलेंस स्कूल के संस्था प्रधान राहुल सिंह राजपुरोहित, निर्णायक मंडल के देवेन्द्र कुमार बीठू, महेन्द्र सिंह कानीवाड़ा, शारीरिक शिक्षक संघ जालोर के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंपावत, मोती सिंह, माधु सिंह देवड़ा आदि ने खेल मैदानों पर पहुंच कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन

रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि छात्र वर्ग में प्रातःकालीन सत्र में श्रीगंगानगर ने बारा को 18-5 से, जोधपुर ने अलवर को 12-8 से, झालावाड़ ने दौसा को 5-1 से, बांसवाड़ा ने सवाई माधोपुर को 2-0 से, सीकर ने राजसमंद को 22-12 से, करौली ने कोटा को 7-3 से, कोटपूतली-बहरोड़ ने भरतपुर को 14-10 से, टोंक ने ब्यावर को 8-3 से, जयपुर ने बूंदी को 12-6 से, जैसलमेर ने सलूंबर को 26-10 से, फलोदी ने डीडवाना-कुचामन को 11-8 से, भीलवाड़ा ने जालोर को 17-5 से, अजमेर ने डूंगरपुर को 10-4 से तथा हनुमानगढ़ ने बाड़मेर को 16-6 से हराया।

bolt Latest News

flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी
flash_on
70 वीं जिला स्तरीय U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर स्कूल का शानदार प्रदर्शन
flash_on
सियाणा की माहेश्वरी चौहान ने बढ़ाया भारत का गौरव, एशियन गेम्स में महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
flash_on
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग
flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 

इसी प्रकार छात्रा वर्ग में बालोतरा ने जोधपुर को 9 -2 से, भीलवाड़ा ने बारां को 9-0 से, बाड़मेर ने सिरोही को 11-4 से, फलोदी ने जालोर को 7-0 से, डूंगरपुर ने सवाई माधोपुर को 2-0 से, अजमेर ने सीकर को 8-4 से, जैसलमेर ने प्रतापगढ़ को 7-0 से, चित्तौड़गढ़ ने भरतपुर को 12-0 से, बीकानेर ने राजसमंद को 12-9 से, ब्यावर ने कोटपूतली-बहरोड़ को 3-1 से, नागौर ने कोटा को 5-1 से, पाली ने अलवर को 13-5 से तथा हनुमानगढ़ ने सलूंबर को 14-0 से पराजित किया।

निर्णायक मंडल में देवेन्द्र कुमार बीठू, शिवदान सिंह, उम्मेद सिंह मिठू, गोविन्द, विपिन, जोध सिंह, बाबू सिंह, झुझार सिंह, कंवराज सिंह, रिनू मंडा, वर्षा, सुशीला, राकेशदान, दीपक, विक्रम सिंह, शेरकरण सिंह, राजेन्द्र सहारण आदि शामिल थे।

रूप सिंह राठौड़ नारणावास, हीरा राम सोलंकी, उदय सिंह मिठड़ी, परबत सिंह, नरेन्द्र सिंह, रतन सिंह मंडलावत, नारायण राम, नरेश आवला, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह, प्रभु राम, मातादीन, सुमित कुमार, नरेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, अंगूरी धांधल, श्रवण सिंह बालोत आदि जालोर के शारीरिक शिक्षक अलग-अलग मैदानों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर परबत सिंह लोदता, भगवान सिंह मेवानगर, दलपत सिंह, राजू राम, बगा राम आदि मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter