दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 7, 2026 • 6:38 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
“दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/97ca86
7 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/97ca86
Copied
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई

जालोर । दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत जालोर शहर में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं मिलावट के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा आमजन से खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील मीणा ने बताया कि जालोर शहर के सूरज मिष्ठान भंडार, महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार, राजभोग स्वीट, अग्रवाल मिष्ठान भंडार एवं रोड साइड मिठाई काउंटर, प्रतिष्ठानों एवं भंडार गृहों का औचक निरीक्षण एवं जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए।

bolt Latest News

flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
NEW
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद
flash_on
मिशन लाइफ के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया
flash_on
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter