सायला कॉलेज में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव : राजस्थानी नृत्य घूमर पर दी सुंदर प्रस्तुति
भीकाराम जीनगर, सायला। सायला स्थित सायला कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन शनिवार को बड़े धूमधाम से हुआ।कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि ललित ठाकुर, डॉ. जोगराजसिंह पंवार, प्राचार्य श्रीभगवान महावीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांचौर, अशोक कुमार गर्ग ब्लॉक साक्षरता अधिकारी सायला, सुनील यादव प्राचार्य सायला कॉलेज ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय की छात्रा करिश्मा राजपुरोहित ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र संजयसिंह द्वारा महाकाल भस्म आरती, महाकाली स्तुति एवं शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई।
योगिता व नीतू द्वारा मेलड़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नीका कुमारी द्वारा राजस्थानी नृत्य घूमर पर सुंदर प्रस्तुति दी। खुशी दवे व नगीना बानो द्वारा रंगीलो राजस्थान व डोली थारो ढोल बाजे गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी।अश्विनी रावल द्वारा राजस्थानी गानों वर्षा व दाडमीकुमारी द्वारा रिमिक्स गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उर्मिला कुमारी द्वारा नवरात्रि गरबा के मिक्स गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रा खुशी राजपुरोहित द्वारा हिंदी मिक्स गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सरस्वती राजपुरोहित व भावना द्वारा ‘पहाड़ी रमती आवे’ गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा डांडिया व गरबा की भी प्रस्तुति दी गई।
डांडिया कार्यक्रम में खुशी एंड ग्रुप ने प्रथम, चांद्रिका एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा सरस्वती एंड भावना ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि ललित ठाकुर ने छात्रा शिक्षा पर जोर देने की बात कही। डॉ. जोगराजसिंह पंवार प्राचार्य श्रीभगवान महावीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांचौर ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कही।दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डांडिया कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सवाईदान व गोपालसिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ, समस्त छात्र-छात्राएँ, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।