जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, राजसुगम सेवा संस्थान ने वितरित किए वस्त्र

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 22, 2026 • 5:57 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, राजसुगम सेवा संस्थान ने वितरित किए वस्त्र
“जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, राजसुगम सेवा संस्थान ने वितरित किए वस्त्र”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/1e8117
22 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/1e8117
Copied
जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, राजसुगम सेवा संस्थान ने वितरित किए वस्त्र

जालोर. राजसुगम सेवा संस्थान की ओर से ग्राम सांथू में सखियों की बाड़ी, चौधरा माता मंदिर के पास स्थित भील बस्ती में शनिवार को जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। संस्थान की इस पहल से बस्ती के बच्चों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वस्त्र उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संस्थान के प्रेरक भरत कुमार मेघवाल ने राजसुगम सेवा संस्थान की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक पहुंचकर शिक्षा, सेवा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

भरत कुमार ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां चाहे जैसी हों, बच्चों को पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के सहयोग के लिए सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने राजसुगम सेवा संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। संस्थान की सचिव रवीना कुमारी ने संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान वसुंधरा, फूलाराम डाबी सहित बच्चे ओर बस्ती की महिलाएं ओर पुरुष मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter