जालोर की ग्रामीण जनता ने भाजपा को पंचायतराज चुनाव में दी नसीहत, जिले में मिली करारी शिकस्त
- जालोर जिला परिषद की 43 में से 31 सीट कांग्रेस व 12 भाजपा ने जीती
- 14 पंचायत समितियों में से 13 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया
जालोर. पंचायतराज चुनावों में भाजपा को इस बार जालोर जिले की ग्रामीण जनता ने नसीहत देते हुए करारी शिकस्त दी है। जिले में जिला परिषद की 43 में से 31 सीट भाजपा हार गई, केवल 12 सीट ही जीत पाई। वहीं 14 पंचायत समितियों में से केवल सांचौर को छोड़कर शेष 13 पंचायत समितियों में भाजपा हार गई। इस जनमत के पीछे कई कारण भी जुड़े हैं।
किन पंचायत समितियों में कौन जीता
- भीनमाल पंचायत समिति की कुल 23 में से 13 कांग्रेस व 10 भाजपा जीती
- सरवाना पंचायत समिति की 17 में से 10 कांग्रेस, 5 बीजेपी व 2 आरएलपी जीती
- सांचौर पंचायत समिति कुल 17 में से 11 बीजेपी, कांग्रेस 6 सीट जीती
- भादरुणा पंचायत समिति की कुल 15 में से 8 कांग्रेस, 6 बीजेपी व 1 निर्दलीय जीत
- भाद्राजून पंचायत समिति की कुल 15 में से 10 कांग्रेस, 4 भाजपा व 1 सीट आरएलपी जीती
- जालोर पंचायत समिति की कुल 23 में से 13 कांग्रेस व 10 सीट भाजपा जीती
- आहोर पंचायत समिति की कुल 17 में से 12 कांग्रेस व 5 सीट बीजेपी जीती
- रानीवाड़ा पंचायत समिति की कुल 29 में से 19 कांग्रेस व 10 सीट बीजेपी जीती
- उम्मेदाबाद पंचायत समिति की कुल 15 में से 8 कांग्रेस व 7 सीट बीजेपी जीती
- सरनाऊ पंचायत समिति की कुल 15 में से 10 कांग्रेस व 5 सीट बीजेपी जीती
- सरवाना पंचायत समिति की 17 में से 10 कांग्रेस, 5 बीजेपी व 2 आरएलपी जीती
- चितलवाना पंचायत समिति की कुल 15 में से 13 कांग्रेस व 2 बीजेपी जीती
- जसवन्तपुरा पंचायत समिति की कुल 19 में से 12 कांग्रेस व 7 भाजपा जीती
- सायला पंचायत समिति की कुल 23 में से 12 कांग्रेस, 8 बीजेपी व 2 आरएलपी, 1 निर्दलीय जीते
विज्ञापन
भाजपा की हार के कई पहलू
जालोर जिला भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां लगातार दो बार से जिला प्रमुख भाजपा का रहा है, लेकिन इस बार जनता ने मन बदल दिया। इस हार के पीछे कई पहलू बताए जा रहे हैं।
- पंचायतों के नवसृजन व नवगठन में स्थानीय नेताओं की मनमानी
- स्थानीय नेताओं द्वारा ग्रामीण इलाकों में आमजन के साथ स्पष्ट संवाद की कमी
- टिकट वितरण में स्थानीय नेताओं द्वारा फेरबदल करना
- जिला परिषद टिकट वितरण में देवासी समाज की नाराजगी
- समय पर पंचायतराज चुनाव नहीं करवाने का जनता का आक्रोश
- कार्यकर्ताओं की नाराजगी