इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर की ओर से गुरुवार,19 नवम्बर 2026 को दोपहर 1.00 बजे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी भवन, जालोर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान, त्याग, समर्पण तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को याद किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों एवं दूरदर्शी सोच से भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई। देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैवअविस्मरणीय रहेगा। उनका जीवन एवं विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर,पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, रमेश सोलंकी, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, कैलाश शर्मा,लक्ष्मण साखला,कामिनी शर्मा, पार्षद हरीश परमार, भंवरलाल मेघवाल, सुरेश मेघवाल, नेनु देवी, अशोक मेघवाल, शीला चौधरी,पार्षद प्रत्याशी पुखराज माली,कपूराराम परिहार, टीकम माली, शहजाद खान, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।