पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 14, 2026 • 6:09 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
“पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e3fa41
14 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/e3fa41
Copied
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव

जालोर. मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालौर में चिकित्सा विशेषज्ञों की दक्षता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते एक महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव करवाया गया। महिला की पहली डिलीवरी सीजेरियन ऑपरेशन से हुई थी, इसके बावजूद इस बार चिकित्सकीय देखरेख एवं आवश्यक सावधानियों के साथ उसका सामान्य प्रसव करवाया गया।

विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मीना ने बताया कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा टीम पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सुथार ने बताया कि प्रसूता 10 नवंबर 2026 को सिरोही से प्रसव पीड़ा होने पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालौर में भर्ती हुई थी। महिला की पहली डिलीवरी सीजेरियन ऑपरेशन से हुई थी। ऐसे में इस बार सामान्य प्रसव करवाना चिकित्सकीय दृष्टि से विशेष सावधानी एवं निगरानी की आवश्यकता वाला मामला था। महिला की स्थिति का बारीकी से परीक्षण करने तथा आवश्यक चिकित्सकीय सावधानियां बरतते हुए सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव करवाया गया।

bolt Latest News

flash_on
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
NEW
flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर

प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। आवश्यक देखभाल एवं चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान नर्सिंग अधिकारी सुशीला, मंजू, भाग्यवंती एवं स्वास्थ्यकर्मी पवनी ने प्रसव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter