अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 13, 2026 • 5:58 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
“अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e143e8
13 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/e143e8
Copied
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान

जालोर । पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ मतदान कार्य संपन्न करवाएं। उन्होंने मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।

 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भी मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

जिले में पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति रानीवाड़ा, बागोड़ा व सरनाऊ में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा पंच-सरपंच पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी दल वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

bolt Latest News

flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
NEW
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई

 विज्ञापन

अंतिम प्रशिक्षण सत्र में डीएलएमटी द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद मतदान दलों को ईवीएम, वीवीपैट मशीन, आवश्यक प्रपत्र, पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए मतपत्र तथा अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई। आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने-अपने गंतव्य स्थलों की ओर रवाना हुए।

 इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा सहित संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी, एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter