जीवन आनंद योग टीम का दीपावली स्नेह मिलन, 89 वर्षीय सुखराम चौधरी ने नेहरू पार्क विकास के लिए दिए 51 हजार

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 11, 2026 • 5:59 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
जीवन आनंद योग टीम का दीपावली स्नेह मिलन, 89 वर्षीय सुखराम चौधरी ने नेहरू पार्क विकास के लिए दिए 51 हजार
“जीवन आनंद योग टीम का दीपावली स्नेह मिलन, 89 वर्षीय सुखराम चौधरी ने नेहरू पार्क विकास के लिए दिए 51 हजार”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/aacb1b
11 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/aacb1b
Copied
जीवन आनंद योग टीम का दीपावली स्नेह मिलन, 89 वर्षीय सुखराम चौधरी ने नेहरू पार्क विकास के लिए दिए 51 हजार

जालोर. स्टेशन रोड स्थित नेहरू पार्क में बुधवार सुबह जीवन आनंद योग फाउंडेशन द्वारा संचालित नियमित योग अभ्यास के पश्चात दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

फाउंडेशन के सदस्य शांतिलाल सोनी ने बताया कि इस अवसर पर योग टीम के वरिष्ठतम सदस्य सुखराम चौधरी का 89वां जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन

योग गतिविधियों से प्रेरित होकर वरिष्ठ सदस्य सुखराम चौधरी ने नेहरू पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनकी इस उदार घोषणा का उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष योग गुरु राजेंद्र भूतड़ा ने कहा कि 89 वर्ष की आयु में भी सुखराम चौधरी का सामाजिक सरोकार, जनसेवा और पार्क विकास के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क शहर की धरोहर है और इसे सुंदर बनाए रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, सक्रिय और दीर्घायु जीवन की कामना की और आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग भविष्य में भी समाज और नेहरू पार्क को मिलता रहेगा। इस अवसर पर जीवन आनंद योग फाउंडेशन के सदस्य, नेहरू पार्क मॉर्निंग क्लब के सदस्य एवं परिजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter