मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 11, 2026 • 6:06 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
“मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/4cf037
11 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/4cf037
Copied
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

जालोर. नगर कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से बुधवार, 11 नवम्बर 2026 को सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के खिलाफ की गई अभद्र एवं निम्नस्तरीय बयानबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध एवं आक्रोश व्यक्त किया।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को अपनी भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं तथा उनके प्रति इस प्रकार की अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा एवं राजनीतिक शिष्टाचार बनाए रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री को अपनी बयानबाजी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, सभापति बंशीलाल माली, जिला संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, रमेश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह सांखला, बसंत सुथार, पार्षद नरेश राणा, मंगलाराम माली, नेनु देवी,अशोक मेघवाल, पार्षद प्रत्याशी पुखराज माली, बालू सिंह राजपुरोहित,अशोक परिहार, देवाराम सांखला, शहजाद खान, ओमप्रकाश चौधरी, वाहिद मेहर, सुरेश सोलंकी, टीकम माली,सुरेश रामावत,अचलाराम मेघवाल, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

bolt Latest News

flash_on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
NEW
flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter