पंचायतीराज आम चुनाव: 2026: मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 27, 2026 • 5:20 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पंचायतीराज आम चुनाव: 2026: मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन
“पंचायतीराज आम चुनाव: 2026: मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/854f01
27 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/854f01
Copied
पंचायतीराज आम चुनाव: 2026: मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन

जालोर 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में जालोर जिले में नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त मतदान दल सहित अधिकारी-कार्मिक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने की बात कहीं। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निष्ठा पूर्वक पालना किये जाने की बात कहीं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मतदान दलों को पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश देते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निष्पक्षता के साथ निभाने की बात कहीं। 

उत्साह के साथ गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुए मतदान दल

जिले में द्वितीय चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं पंच-सरपंच के निर्वाचन को लेकर गठित मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण पश्चात मंगलवार को वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अपने-अपने गंतव्य स्थलों की ओर रवाना हुए। अंतिम प्रशिक्षण के दौरान डीएलमएटी कैलाश परिहार द्वारा पंचायतीराज चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मतदान दलों को ईवीएम, वीवी पैट मशीनें, विभिन्न प्रपत्र एवं पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए मतपत्र सहित आवश्यक सामग्री का वितरण कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

 विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत सहित संबंधित पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी, एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। 

द्वितीय चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान बुधवार को

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिले में द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद व जसवंतपुरा में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के मतदान 28 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter