जालोर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प
- अहमदाबाद के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निःशुल्क परामर्श, 2 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
जालोर. अपोलो हॉस्पिटल्स, अहमदाबाद एवं रोटरी क्लब जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 रविवार को जालोर शहर में एक विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन ने गुरूवार को रोटरी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कचहरी रोड पर स्थित 'श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ, कल्याण यात्रिक भवन' में आयोजित किया जाएगा।
केम्प में उपलब्ध निःशुल्क जांचें
शिविर में आने वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह से निःशुल्क दी जाएंगी, जिसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, डॉक्टर की सलाह अनुसार ECG टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।
अहमदाबाद से आएंगे अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर्स
इस केम्प में विभिन्न गंभीर एवं जटिल रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. पथिक पारिख – हेपेटोलॉजी एवं लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. पार्थ जोशी – न्यूरोसर्जन, डॉ. लाल डागा – कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग), डॉ. ध्रुव पटेल – युरोलॉजिस्ट (किडनी एवं मूत्र रोग), डॉ. दिनेश सुथार – ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ), डॉ. मुकेश कुमार – एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (डायबिटीज विशेषज्ञ), डॉ. मुर्तुज़ा लक्ष्मीधर – ऑन्को सर्जन (कैंसर रोग), डॉ. राजेश विश्वकर्मा– नाक, कान, गला, डॉ. रमेश भाटी – फिजियोथेरेपिस्ट शामिल रहेगें।
इन बीमारियों के लिए मिलेगा परामर्श
हृदय रोग, स्पाइन एवं हड्डी-जोड़ दर्द, प्रोस्टेट व मूत्र संबंधी समस्याएं, लिवर रोग, डायबिटीज, मस्तिष्क एवं नसों के रोग, कैंसर तथा नाक-कान-गले से जुड़ी समस्याओं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केम्प में परामर्श हेतु मरीजों को 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मेडिकल केम्प स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी। पुर्व रजिस्ट्रेशन की सुविधा का उपयोग कर किसी भी असुविधा से बचने की अपील की गई। मेडिकल केम्प में पुर्व रजिस्ट्रेशन के लिए 7698815175, 9782738100, 9636779423 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मरीज केम्प में आते समय अपनी सभी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट एवं फाइलें साथ जरूर लाएं। इस शिविर के लाभार्थी शा. शांतिलालजी जेठमलजी दुग्गड़ परिवार तीखी - अहमदाबाद हैं। पीडीजी मोहन पाराशर ने कहा कि रोटरी क्लब जालोर आगामी माह में भी सक्रीयता से चिकित्सा कैंप का आयोजन करता रहेगा। रोटरी क्लब जालोर के सचिव हितेश प्रजापत ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।