रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
जालोर. रोटरी क्लब जालोर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम तीखी के तीन विद्यालय राउमावि तीखी, राउप्रावि एससी.एसटी बेरा तीखी, राप्रावि. होकाजी का बेरा तीखी में बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीनों विद्यालयों के प्रत्येक कक्षा के विषयवार टॉपर 60 बालक बालिकाओं को बैग व प्रमाण पत्र पारितोषिक के रूप में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन तीखी द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही बच्चों की हौसला आफजाई के लिए तीनों विद्यालयों के 600 विद्यार्थियों को चरण पादुकाएं वितरण की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के पीडीजी मोहन पाराशर, बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में रुचि रखने और स्वास्थ के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। आरसीसी के अध्यक्ष नारायण लाल भट्ट ने बालकों को संगीत और नृत्य में खुद के द्वारा आयाेजित परफोर्मेंस देने एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में जानकारी दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन तीखी ने विद्यार्थियों को वर्तमान जीवनशैली से परे हटकर शिक्षा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आवन किया। संचालन रोटरी क्लब के सार्जेंट एट आर्म्स नूर मोहम्मद व हितेन्द्र कुमार अध्यापक ने किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन एन के जेथलिया, आरसीसी के सदस्य फाउलाल सोनगरा, शहज़ाद खान, असलम खान, रमेश दूगड़ , प्रकाश मोदी, तीखी के संस्था प्रधान विजय भंडारी, रतन लाल, तीनों विद्यालयों के स्टाफ , गणमान्य नागरिक, बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।