कथा के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रगा पूरा नोसरा 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 22, 2026 • 5:54 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
कथा के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रगा पूरा नोसरा 
“कथा के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रगा पूरा नोसरा ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/97dac3
22 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/97dac3
Copied
कथा के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रगा पूरा नोसरा 

जालोर. नोसरा में रविवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा , आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा ठाकुर जी मंदिर से डीजे बैंड के साथ कथा स्थल तक बड़ी धूम धाम से पहुंची।

कथा वाचक श्याम सुन्दर महाराज ने प्रथम दिन की कथा का प्रारंभ में कथा के भक्ति ज्ञान वैराग्य और नारद के संवाद के बारे में बताया। जगह जगह भक्तों ने भागवत पर पुष्प वर्षा की और जयकारों के साथ में यात्रा का प्रारंभ किया। महिलाएं 851 कलश धारण करके यात्रा में सम्मिलित हुई। हरिराम पुत्र धुका राम चौधरी ने यहां 1 लाख 11 हजार का गौ दान किया। नोसरा सरपंच बसंती कंवर छगन सिंह, अशोक माली, सुरेश भारती, गौ भक्त मदन सिंह, पिंटू माली, दुर्गा राम माली, डाया राम चौधरी, शैतान सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह परमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

गौ भक्त राजेश जोधपुर ने बताया कि कथा 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। नानी बाई का मायरा रात्रि 8 से 10 बजे तक रहेगा। एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 28 नवम्बर रात्रि 8 बजे होगी। इसमें गायक कलाकार ओम मुंडेल डिगरना भजनों की प्रस्तुति देंगे। 1 दिसंबर को सुबह गौ पुष्टि 108 कुण्डीय महायज्ञ गौशाला प्रांगण में होगा।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter