संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने उप जिला अस्पताल आहोर का किया निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 18, 2026 • 6:58 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने उप जिला अस्पताल आहोर का किया निरीक्षण
“संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने उप जिला अस्पताल आहोर का किया निरीक्षण”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/fb20e8
18 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/fb20e8
Copied
संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने उप जिला अस्पताल आहोर का किया निरीक्षण
  • स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

जालोर। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन जोधपुर डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने जिले के भ्रमण के दौरान उप जिला अस्पताल आहोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा परिसर की स्वच्छता एवं विभिन्न विभागीय दस्तावेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. सक्सेना ने स्वास्थ्य भवन जालोर में जिले के समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ब्लॉकवार कार्यक्रमों की उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

कम प्रगति वाले ब्लॉकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान कम प्रगति वाले ब्लॉकों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए डॉ. सक्सेना ने संबंधित खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी को कम प्रगति वाले ब्लॉकों के बीसीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एनसीडी कार्यक्रम के विभिन्न इंडिकेटर्स की समीक्षा

बैठक में राज्य कार्यक्रम अधिकारी एनसीडी अरुण वशिष्ठ ने एनसीडी कार्यक्रम के विभिन्न इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए आभा आईडी इनरोलमेंट, एनसीडी स्क्रीनिंग, मरीजों के फॉलोअप एवं कंट्रोल रेट की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एनसीडी कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल सीएमएचओ डॉ चंद्रशेखर गजराज, आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया, डीपीएम चरण सिंह समेत जिले के समस्त बीसीएमओ मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter