माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 13, 2026 • 6:55 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन 
“माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/988079
13 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/988079
Copied
माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन 
  • संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंचों का किया सम्मान

जालोर. शहर के मीनाक्षी पैलेस होटल में शुक्रवार को संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान (भीरू ग्रुप) की बैठक हुई। बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिलेभर में नवनिर्वाचित हुए सरपंच व प्रतिनिधियों का सम्मान हुआ। इसके अलावा बैठक में माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। समारोह में सरपंच रमेश माली पूरण, भंवरलाल माली उम्मेदाबाद, तूरा सरपंच पारसमल सांखला, सवाराम परिहार आसाणा, रूपाराम गहलोत पावली, रूपचंद परिहार चांदुर का स्मृत्ति चिह्न व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी रघुभाई सिरोही ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आप पर लोगों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करे।

विज्ञापन

साथ ही गांव का चहुमुखी विकास में भागीदारी निभाएं। बैठक को सिरोही भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल माली,भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र सोलंकी, उषा गहलोत, शंकरलाल सुंदेशा, सीए जितेन्द्र सुंदेशा, अधिवक्ता श्रवण सैनी, कांग्रेस नेता सीएल गहलोत व संस्थान के सरंक्षक भंवरलाल सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए। संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष लालाराम परमार ने अतिथियों व आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। समारोेह का संचालन पारसमल सांखला ने किया। इस मौके गजाराम माली, कृष्ण परिहार रानीवाड़ा, ओमप्रकाश बड़गांव, डॉ. प्रकाश गहलोत, जगदीश परमार, अशोक टी. परमार, एबीडीओ रेशाराम, तुलसाराम सोलंकी सहित कई लोग मौजूद थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter