राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में गुजराती गरबा, राजस्थानी वेशभूषा और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 18, 2026 • 5:09 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में गुजराती गरबा, राजस्थानी वेशभूषा और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
“राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में गुजराती गरबा, राजस्थानी वेशभूषा और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/965fab
18 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/965fab
Copied
राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में गुजराती गरबा, राजस्थानी वेशभूषा और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

जालोर। सुभाष नगर स्थित राधे कृष्णा मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि गरबा महोत्सव में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मां अम्बे मित्र मंडल, बालोतरा की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

मां अम्बे मित्र मंडल, बालोतरा द्वारा पारंपरिक गुजराती गरबा एवं गुजराती लोकनृत्य 'स्नेहडो' तथा 'रमकुड़ी-झमकुड़ी' की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मां काली की आकर्षक एवं भव्य झांकी का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण महिलाओं द्वारा राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा काटरिया घाघरा एवं चुनड़ी धारण कर प्रस्तुत किया गया गरबा नृत्य रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ गरबा कर राजस्थानी लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। उनकी शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

bolt Latest News

flash_on
राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में गुजराती गरबा, राजस्थानी वेशभूषा और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
NEW
flash_on
सायला कॉलेज में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव : राजस्थानी नृत्य घूमर पर दी सुंदर प्रस्तुति
flash_on
सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा शिविर में 43 यूनिट रक्तदान
flash_on
जालोर के ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में नवरात्रि स्नेहमिलन का हुआ आयोजन
flash_on
सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच
flash_on
अभिनन्दन समारोह में भीनमाल पालिकाध्यक्ष मनोज गुप्ता बोले - भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन हमारी प्राथमिकता, 50 साल की कमियों को दूर करेंगे

विज्ञापन

राधे कृष्णा मित्र मंडल की कार्यकारिणी द्वारा नवरात्रि महोत्सव का शानदार एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों एवं समर्पण से यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बन रहा है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter