पंचायतराज चुनावों के मुताबिक सांचौर को छोड़कर कांग्रेस के लिए खास सुरक्षित नहीं हो पाई विधानसभा सीटें!

Dileep Dudi
Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 29, 2026 • 6:23 PM  0
Last Edited By: DDT Team (51 minutes ago)
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पंचायतराज चुनावों के मुताबिक सांचौर को छोड़कर कांग्रेस के लिए खास सुरक्षित नहीं हो पाई विधानसभा सीटें!
“पंचायतराज चुनावों के मुताबिक सांचौर को छोड़कर कांग्रेस के लिए खास सुरक्षित नहीं हो पाई विधानसभा सीटें!”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/a7d880
29 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/a7d880
Copied
पंचायतराज चुनावों के मुताबिक सांचौर को छोड़कर कांग्रेस के लिए खास सुरक्षित नहीं हो पाई विधानसभा सीटें!
  • पंचायत राज चुनाव के पंचायत समितियों व जिला परिषद में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के वोटबैंक में खास इजाफा नहीं हो पाया

जालोर। हाल ही में हुए पंचायतराज चुनावों में जालोर जिले कांग्रेस ने भले ही ऐतिहासिक बहुमत पाया हो, लेकिन वोटबैंक के मुताबिक खास इजाफा नहीं हो पाया है। पंचायतराज चुनावों में दोनों पार्टीयों के मतों पर नजर डालें तो विधानसभा चुनाव के लिए सांचौर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष चारों में कोई खास इजाफा कांग्रेस को नहीं हो पाया है। इस लिहाज से आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो चारों सीटों पर भाजपा आसानी से जीत सकती है। जालोर व भीनमाल विधानसभा सीट तो कांग्रेस ठीक तरीके से प्लस में भी नहीं हो पाई है। वहीं रानीवाड़ा व आहोर क्षेत्र में बढ़त तो है, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सुरक्षित रख पाए, उतनी बढ़त नहीं मिल पाई है। केवल सांचौर विधानसभा सीट ही ऐसी है, जहां कांग्रेस ने अप्रत्याशित बढ़त ले ली है, जिस कारण आज चुनाव हो तो कांग्रेस सांचौर सीट आसानी से निकाल सकती है। आपको बता दें कि जालोर जिले की जिला परिषद की 43 सीटों में से 31 सीट कांग्रेस व 12 सीट भाजपा जीती है। वहीं 14 पंचायत समितियों में सांचौर पंचायत समिति को छोड़कर शेष सभी पर कांग्रेस ने बहुमत पाया है, लेकिन सांचौर पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत के बावजूद कुल वोट कांग्रेस के अधिक है, इसी प्रकार भादरुणा में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद कुल वोट में भाजपा आगे हैं। आइए जानते हैं विधानसभा क्षेत्रों की स्थितियां...

आहोर विधानसभा क्षेत्र...

आहोर विधानसभा क्षेत्र में आहोर व भाद्राजून पंचायत समिति पूरी तथा जालोर पंचायत समिति के काफी गांव शामिल है। इस बार आहोर, भाद्राजून व जालोर पंचायत समिति में कांग्रेस बहुमत रही है। भाद्राजून पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस ने 20347 वोट और भाजपा ने 17483 वोट लिए। कांग्रेस को कांग्रेस के प्रत्याशी के लिहाज से करीब तीन हजार की यह लीड पर्याप्त नहीं कही जा सकती है। विधानसभा चुनाव में यहां से इतनी लीड मिलती रही है, इस क्षेत्र में लीड करीब 10 हजार पार जाए तब कांग्रेस सुरक्षित रह पाती है। अब आहोर पंचायत समिति के 17 वार्डों में कांग्रेस ने 25344 वोट व भाजपा ने 20644 वोट लिए हैं यहां लीड जरूर है, लेकिन इसमें आहोर शहर शामिल नहीं है, आहोर शहर में भाजपा इससे ज्यादा लीड ले लेती है। इस कारण कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। वहीं जालोर पंचायत समिति के 23 वार्डों में मामला बराबरी पर रहा है। जालोर में कांग्रेस को 29156 मत व भाजपा को 28469 वोट मिले हैं। इसमें अधिकांश गांव आहोर विधानसभा क्षेत्र के हैं। पिछली बार आहोर से कांग्रेस करीब 12 हजार मतों से हार गई थी। इन गांवों में बीजेपी लीड लेती है, पंचायतराज चुनाव में बीजेपी जरूर बराबरी पर रही है, लेकिन प्रवासियों के आने से समीकरण बदल जाते हैं। लिहाजा, सदस्यों की अधिक सीट जीतने के बाद भी वर्तमान की स्थिति में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट निकालने के लिए मुश्किलें देखनी पड़ सकती है।

जालोर विधानसभा क्षेत्र...

जालोर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मतदान प्रतिशत कमजोर रहा, इस लिहाज से भाजपा को नुकसान हुआ। जालोर विधानसभा क्षेत्र में जालोर पंचायत समिति के कुछ गांव, उम्मेदाबाद पंचायत समिति पूरी व सायला पंचायत समिति पूरी आती है। यहां जालोर पंचायत समिति के जालोर विधानसभा से जुड़े गांवों में इस बार टिकट विवाद के चलते कांग्रेस जरूर फायदे में रही, लेकिन यह फायदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलना मुश्किल लगता है। वहीं उम्मेदाबाद पंचायत समिति के 15 वार्डो में कांग्रेस को 19970 वोट व भाजपा को 16068 वोट मिले, इस क्षेत्र में कांग्रेस को लीड जरूर मिली है, लेकिन यह सुरक्षित लीड नहीं है।

विज्ञापन

वहीं सायला पंचायत क्षेत्र के 23 वार्डों में कांग्रेस को 31349 मत व भाजपा को 30266 वोट मिले है, इसमें सायला शहर शामिल नहीं है, लिहाजा कांग्रेस के लिए यह आंकड़े पर्याप्त नहीं है क्योंकि पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस का कोर वोटर यहां मौजूद था, लेकिन भाजपा का वोटर दिशावर प्रवास पर होने के चलते कुछ प्रतिशत भाजपा को नुकसान हुआ। भाजपा यहां विधानसभा चुनाव में 22 हजार से अधिक मतों से जीती थी। ऐसे में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस के सदस्य जीत जरूर गए, लेकिन कुल विधानसभा में कांग्रेस के वोट बैंक में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। हालांकि, जालोर शहर में सभापति चुनाव का फायदा अगर कांग्रेस उठा पाती है तो कुछ लाभ मिल सकता है।

भीनमाल विधानसभा क्षेत्र...

भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में बागोड़ा, भीनमाल पंचायत समिति व जसवंतपुरा के कुछ वार्ड शामिल है। बागोड़ा के 19 वार्डों में कांग्रेस को 28086 मत व भाजपा को 27722 वोट मिले हैं। वहीं भीनमाल के 23 वार्डों में कांग्रेस को 30424 तथा भाजपा को 30165 मत मिले हैं। जबकि इसमें भीनमाल शहर शामिल नहीं है, शहर में सभापति भाजपा बनाकर बैठी है। वहीं जसवंतपुरा के 19 वार्डों में कांग्रेस को 31514 तथा भाजपा को 28817 मत मिले है। कई गांव रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। पिछली कांग्रेस विधायक एक हजार से कम वोट से जीते थे, लेकिन यहां इस बार भीनमाल क्षेत्र जिला प्रमुख देवासी समाज से बनने के चलते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस उपलब्धि की भुना कर लाभ उठा सकती है।

रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र...

रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सरनाऊ, रानीवाड़ा व जसवंतपुरा के गांव शामिल है। तीनों में प्रधान कांग्रेस बना चुकी है। रानीवाड़ा पंचायत समिति के 29 वार्डो में कांग्रेस को 55137 तथा भाजपा 52681 वोट मिले है। जबकि सरनाऊ के 15 वार्डो में कांग्रेस 22537 तथा भाजपा 19110 वोट ले पाई है। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पिछली बार 20 हजार से अधिक मतों से जीती थी, हाल चुनावों में भाजपा नेता मंजीराम चौधरी के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को लाभ जरूर मिल सकता है, लेकिन 2023 जैसे समीकरण बरकरार नहीं रहे तो कांग्रेस को नुकसान की भी आशंका रहेगी।

सांचौर विधानसभा क्षेत्र...

सांचौर विधानसभा क्षेत्र में चार पंचायत समितियां पूर्ण रूप से शामिल है। यहां सांचौर में भाजपा प्रधान बना पाई है। लेकिन कुल वोट कांग्रेस को ज्यादा मिले हैं। जबकि चितलवाना, भादरुणा व सरवाना में कांग्रेस ने प्रधान बनाए हैं। सांचौर पसं के 17 वार्डो में कांग्रेस को 27939 वोट व भाजपा 27510 वोट मिले। वहीं सरवाना के 17 वार्डो में कांग्रेस को 21927 तथा भाजपा को 19589 मत मिले। वहीं चितलवाना में कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार पटखनी दी है। चितलवाना के 15 वार्डो में कांग्रेस को 27672 वोट तथा भाजपा को 15666 वोट ही मिले। वहीं भादरुणा में कांग्रेस ने बोर्ड बनाया, लेकिन वोट भाजपा को ज्यादा मिले। भादरुणा के कुल 15 वार्डो में कांग्रेस को 21534 तथा भाजपा को 22424 वोट मिले हैं। चितलवाना की लीड के मुताबिक कांग्रेस जबरदस्त मजबूत हो गई है। यहां पिछली बार त्रिकोणीय मुकाबले में भी कांग्रेस करीब साढ़े चार हजार मतों से हारी थी। इस लिहाज से यहां विधानसभा चुनाव में वर्तमान में कांग्रेस ने अपनी जड़ें वापस मजबूत कर ली हैं।

जालोर जिला परिषद में किस पार्टी को कितने वोट मिले

कांग्रेस 409338

भाजपा 371054

आरएलपी 15839

नोटा 16214

निर्दलीय 14281

बसपा 7944

Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DileepSingh Dudi is a professional journalist. Originally a resident of Undu (Barmer), Dileep Dudi graduated from Jai Narayan Vyas University, Jodhpur in 2007 and then completed a one-year PG Diploma in TV Journalism from IASE University Sardarshahar Churu ( Institute Of media management, Bikaner) . He then began his journalism career at Rajasthan Patrika's Sirohi office in October 2008. During this time, Dudi established a Reputation for himself by covering issues such as crime, agriculture, politics, and other public issues. In July 2015, the Rajasthan Patrika organization promoted Dudi to the position of Bureau Chief at Jalore Patrika. He subsequently served as Sub Editor and Desk Incharge of the Pali edition. After this, Dileep Dudi resigned from Rajasthan Patrika and worked as Bureau Chief at Dainik Bhaskar Jalore from 2017 to 2019. In 2020, Dileep Dudi launched his own Digital platform, DDT SERVICES Jalore, which currently operates the www.ddthindi.com and www.ddtnews.in news portal, of which Dileep Dudi is the editor. He also works as a part-time correspondent with organizations such as the news agency ANI, online portal Navbharat Times, Dainik Dhola Maru, Niharika Times, and Jaipur Times.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter