केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 23, 2026 • 6:30 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
“केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/a9b119
23 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/a9b119
Copied
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2024-25, 2025-26, 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। 

विज्ञापन

उन्होंने जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नमो वन एवं नगर निकाय क्षेत्र में मास्टर ड्रेनेज प्लान, सड़क निर्माण व पेयजल संबंधी कार्यो सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, विद्युत विभाग, पीएचईडी पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने केंद्रीय एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं यथा-पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, नवाचार आधारित परियोजनाओं हेतु पंच गौरव योजना, ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को ओपन जिम की सुविधा प्रदान करना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, पीडल्ब्यूडी के एसई रमेश सिंघारिया, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नवीन माथुर सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter