क्या पठान फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग' को सेंसर बोर्ड ने हटाया?, जानें क्या है सच्चाई

रिपोर्ट्स के अनुसार शाह रुख खान भी गाने को फिल्म से हटाने के ही मूड में है। शाह रुख और जशराज टीम के बीच काफी डिटेल में बात हुई है जिसके बाद फैसला किया गया है कि बेशरम रंग को फिल्म से हटा दिया जाना ही सही रहेगा। 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 6, 2023 • 11:54 AM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
क्या पठान फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग' को सेंसर बोर्ड ने हटाया?, जानें क्या है सच्चाई
“क्या पठान फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग' को सेंसर बोर्ड ने हटाया?, जानें क्या है सच्चाई”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/entertainmentbollywood-pathaan-deepika-padukone-saffron-bikini-remains-in-pathaan-but-yash-raj-and-shah-rukh-khan-may-remove-it
Copied
क्या पठान फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग' को सेंसर बोर्ड ने हटाया?, जानें क्या है सच्चाई

डेस्क न्यूज़- शाह रुख खान की फिल्म पठान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी का सर्टिफिकेट मिल चुका है। कुछ कट्स के साथ बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। खबर है कि  सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी को वैसे ही रहने देने का फैसला किया है। लेकिन यशराज फिल्म्स ने अब इसपर एक बड़ा कदम उठाया है। बता दे की 25 जनवरी को फिल्म आने वाली हैं।

विरोध को देखते हुए लिया फैसला 

एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया और सिनेमाघरों में बेशरम रंग पर चल रहे विरोध को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने गाने को एडिट करने का तय किया है। उनका मानना है कि फिल्म में अब इस गाने की जरूरत नहीं है। बोले, “उन्होंने पहले ही गाने का अधिकतम उपयोग कर लिया है। प्लॉट के लिए इसकी अब अधिक जरूरत नहीं हैं। इसे फिल्म में क्यों रखा जाए और जो लोग इसे हटाना चाहते हैं, उनके गुस्से का शिकार क्यों बनें?”

फिल्म से हटाया जाएगा गाना 

बिहार के एक प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर सुमन सिन्हा का कहना है कि अगर गाने को नहीं हटाया गया तो बिहार के लोग पठान को नहीं देखेंगे, ' लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए क्यों मजबूर किया जाए, इससे नुकसान हमारा ही होगा और वो भी इस बेशरम रंग की वजह से।' 

रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान भी गाने को फिल्म से हटाने के ही मूड में है। शाह रुख और जशराज टीम के बीच काफी डिटेल में बात हुई है जिसके बाद फैसला किया गया है कि बेशरम रंग को फिल्म से हटा दिया जाना ही सही रहेगा। 

बता दें कि हाल में खबर आई कि सीबीएफसी ने कुछ कट्स के साथ पठान को U/A सर्टिफिकेट दिया है।सीबीएफसी ने भी गाने 'बेशरम रंग' में बदलाव करने के लिए कहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपिका के बट्स के शॉर्ट्स को 'साइड पोज' से रिप्लेस किया गया है। 'बहुत तंग किया' गाने के बोल के दौरान सेंसुअल डांस को हटा दिया गया है और दूसरे शॉर्ट्स लगा दिए गए हैं। देश में सबसे ज्यादा बवाल दीपिका की भगवा बिकिनी पर मचा है।

न्यूज़ सोर्स - दैनिक जागरण

यह भी पढ़े- जयपुर से बैंकॉक के लिए अब डेली उड़ान भरेगी फ्लाइट, थाई स्माइल एयरवेज ने शुरू की सेवा, जानें कितना लगेगा किराया

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter