पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 5, 2026 • 6:46 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
“ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/738392
5 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/738392
Copied
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जालोर. पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को पंच एवं सरपंच पदों के लिए हुए मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की स्थिति, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं मतदान दलों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने केरिया, परावा, सांगडवा, डावल, आमली, पालड़ी एस, डेडवा, जाखल, मालवाड़ा, करावड़ी, मालियो का गोलिया एवं भादरूना सहित 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदाताओं की आवाजाही तथा मतदान दलों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। साथ ही दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की।

bolt Latest News

flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
NEW
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए जालोर से कांग्रेसजन बस द्वारा दिल्ली रवाना
flash_on
बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच

एडीएम कार्यालय सांचौर में अधिकारियों के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

मतदान दिवस के दौरान पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय सांचौर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मतदान की प्रगति, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने, उपसरपंच चुनाव तथा निर्वाचन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र अग्रवाल सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter