भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 18, 2026 • 6:33 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन
“भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/734f2b
18 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/734f2b
Copied
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन

जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट जालोर के सामने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान-प्रेम संबंधी बयान एवं देश के वीर जवानों के शौर्य पर सवाल उठाने वाली भाषा के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन
NEW
flash_on
पंचायतराज चुनाव : दोनों दलों में टिकट वितरण पर हुई माथापच्ची, अब होगा मान मनोव्वल का दौर
flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
flash_on
प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए
flash_on
रोमेरो मार्ग पर गंदे पानी के जमाव का निरीक्षण कर जल्द समाधान का दिया आश्वासन 
flash_on
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों का शौर्य, पराक्रम और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी में जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता बरतना आवश्यक है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, पार्षद बसंत सुथार, सुरेश मेघवाल, हरीश परमार, मंगलाराम माली, किशन सुन्देशा,रिंकू देवी मेघवाल, अनिल पंडत, शीला चौधरी, देवाराम सांखला, महेन्द्र सोनगरा, पवन दवे,अयुब शेख, रज्जब खोखर, वाहिद मेहर, ओमप्रकाश चौधरी,अशोक मेघवाल, विनोद कुमार वैष्णव,महावीर सिंह भाटी, उम्मेद सिंह चारण सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter