पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 11, 2026 • 6:26 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
“पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/97df15
11 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/97df15
Copied
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
  • समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने इच्छुक उम्मीदवारों से किया वन-टू-वन संवाद, जनाधार एवं चुनावी तैयारियों की ली जानकारी

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को आहोर एवं भाद्राजून पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। प्रातः 11 बजे चौधरी छात्रावास, आहोर में पंचायत समिति आहोर क्षेत्र तथा दोपहर 2 बजे चौधरी छात्रावास, भाद्राजून में पंचायत समिति भाद्राजून क्षेत्र की बैठक आयोजित हुई।

बैठकें पीसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य, सरोज चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य तथा आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह डोडियाली एवं भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुईं।

बैठकों को संबोधित करते हुए समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कार्यकर्ताओं की बात सुनने, उनकी भावनाओं को समझने तथा आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव में टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन पार्टी द्वारा किसी एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा किए जाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ हो, जिनका जनाधार हो और जो चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता एवं समर्पण के साथ काम करेंगे तो पंचायत राज चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी अनुशासन का पालन करे और संगठन की मजबूती के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आमजन में निराशा बढ़ रही है और लोग बदलाव चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।

भाजपा सरकार के विकास के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर : सरोज चौधरी

बैठक को संबोधित करते हुए सरोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन विकास के नाम पर आमजन को केवल भ्रमित किया गया है। जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और अब बदलाव के पक्ष में है।

सरोज चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेताओं ने भी किया संबोधित

बैठकों को पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, ऊम सिंह राठौड़, वीरेंद्र जोशी, जगदीश चौधरी, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह डोडियाली, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, संतोष कंवर ने भी संबोधित किया। 

इच्छुक उम्मीदवारों से किया वन-टू-वन संवाद

बैठकों के पश्चात पीसीसी समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने चौधरी छात्रावास, आहोर में पंचायत समिति आहोर क्षेत्र तथा चौधरी छात्रावास, भाद्राजून में पंचायत समिति भाद्राजून क्षेत्र से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से वन-टू-वन मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक दावेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी चुनावी तैयारियों, क्षेत्र में जनाधार, स्थानीय परिस्थितियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही चुनाव को लेकर उनकी संभावनाओं और तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया।

बैठकों का उद्देश्य आगामी पंचायत राज चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों का आकलन करना रहा।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter