पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला संपन्न
जालोर. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी जालोर मनोज चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, नाम-निर्देशन पत्र, नामांकन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी जालोर रविन्द्र प्रताप सिंह, डीएमएलटी कैलाश परिहार, निर्वाचन शाखा से तहसीलदार वगताराम पुरोहित, नायब तहसीलदार अमीन खान उपस्थित रहे।
ज़िलेंभर में आयोजित हुई प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला
ज़िलें के समस्त आरओ स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस दौरान निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कार्मिकों ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में संभावित प्रत्याशियों को विस्तार से बताया।