टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 10, 2026 • 5:48 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते
“टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/25d698
10 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/25d698
Copied
टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते

जालोर. जालोर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में शनिवार को चुनाव प्रभारी संजीव राजपुरोहित की उपस्थिति में जालोर पंचायत समिति क्षेत्र व आहोर ब्लॉक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित हुए। इस दौरान कुछ ऐसे चेहरे भी देखने को मिले जो अक्सर कॉंग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं देखने को मिलते। बैठक में कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल, सरोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम पटेल ने पंचायतराज चुनाव में एकजुटता दिखाते हुए पार्टी को जीत दिलाने की बात कही।

बैठक के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन प्राप्त किये गए। इस बार निकाय चुनाव की तर्ज पर कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव में भी ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया हुआ है। इसके बाद भी कुछ सिफारिशी लोग स्थानीय स्तर पर भी आवेदन दे रहे हैं। 

जालोर प्रधान सीट सामान्य महिला

जालोर प्रधान सीट समान्य महिला होने के बावजूद कांग्रेस कार्यालय में टिकट मांगने के लिए महिलाओं के पति ही आए। इच्छुक प्रत्याशी महिलाएं नहीं दिखी। इसके अलावा कई वार्डो से ऐसे लोगों ने भी दावेदारी की है, जो इससे पहले कभी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े नहीं देखे गए।

जालोर नगरपरिषद बोर्ड बनने से कांग्रेस में दिख रहा उत्साह

हाल ही में निकाय चुनाव में जालोर नगरपरिषद में बोर्ड बनाने में कांग्रेस कामयाब रही। इस जीत का उत्साह कांग्रेस में बना हुआ है। इसी के चलते कांग्रेस में पंचायतराज चुनाव में भी जीत की उम्मीद जगी है। इस कारण बैठकों में भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter