सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 26, 2026 • 5:54 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
“सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/cb7371
26 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/cb7371
Copied
सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

जालोर. माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान, जालोर द्वारा नगर परिषद जालोर चुनाव 2026 में निर्वाचित होकर आए माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया गया।

संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष जूटाराम सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नगर परिषद जालौर के नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल सोलंकी सहित माली समाज से निर्वाचित पार्षदों का संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर दिनेश गहलोत, नितिन सोलंकी, मुकेश सांखला, कैलाश माली, हुकमीचंद सोलंकी, पार्वती देवी, मंगलाराम सोलंकी, शोभा देवी, नरबदा देवी, दिनेश महावर, बसंती देवी (प्रतिनिधि), किशन माली सहित सायला नगर पालिका से निर्वाचित खीमाराम सोलंकी का भी सम्मान किया गया।

समारोह में नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज की ओर से मिले सम्मान को नई जिम्मेदारी और ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पन्नालाल सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज की ओर से शहर के विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माली समाज की सामाजिक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समाज के साथ-साथ जालौर शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समाज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्था के मोहनलाल, दिलीप सोलंकी, हरिराम, मादाराम, गोपाराम, लखमाराम, लच्छाराम, चेलाराम, महेंद्र, राजूराम, चुन्नीलाल, कानाराम, कालूराम, एडवोकेट रमेश सोलंकी, तेजाराम, वचनाराम, रामलाल, भोमाराम, ताराराम, किशनाराम, लालाराम, भंवरलाल, निंबाराम, नारायण, पूराराम, मुकनाराम, नाथू सोलंकी,भीमाराम सोलंकी,गिरधारीलाल,गौरव सोलंकी,सुरेश सोलंकी,प्रवीण सोलंकी,दिनेश कुमार,सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter