जालोर के प्रवासियों ने बेंगलुरु में मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव, अक्कीपेट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 13, 2026 • 4:21 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
जालोर के प्रवासियों ने बेंगलुरु में मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव, अक्कीपेट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
“जालोर के प्रवासियों ने बेंगलुरु में मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव, अक्कीपेट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/46e586
13 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/46e586
Copied
जालोर के प्रवासियों ने बेंगलुरु में मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव, अक्कीपेट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जालोर. भाद्रपद शुक्ल पक्ष बीज के पावन अवसर पर आज अक्कीपेट स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

इस अवसर पर जालोर के प्रवासी व बेंगलुरु राजपुरोहित संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से ही लड्डू प्रसादी वितरण की सेवा लाभार्थी नारायण लाल मडगांव के सहयोग से की जा रही है।

जन्मोत्सव के अवसर पर कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं विधायक दिनेश गुंडूराव तथा सांसद पी.सी. मोहन भी बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान बेंगलुरु राजपुरोहित संघ के ट्रस्टियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं, चढ़ावे के लाभार्थियों का भी माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बेंगलुरु राजपुरोहित संघ के अध्यक्ष भवरसिंह राजपुरोहित नून, उपाध्यक्ष आसु सिंह, सचिव जुहार मल,ईश्वर सिंह वेरठ , कोषाध्यक्ष आसुलाल डोनी, संघ संयोजक हरिशंकर करतोनी, कांग्रेस युवा नेता लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, युवा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, विक्रम सिंह वेरठ, हरिचंद नून, सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

पूरे अक्कीपेट क्षेत्र में बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter