जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 15, 2026 • 7:03 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
“जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/1593ce
15 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/1593ce
Copied
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
  • पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण हेतु जिले में अब तक 372 व्यक्तियों द्वारा 428 नामांकन पत्र दाखिल

जालोर 15 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए जिले के विभिन्न वार्डों में 44 नामांकन पत्र जमा करवाए गए। वहीं द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए आहोर पंचायत समिति में 25 व्यक्तियों द्वारा 32 नामांकन पत्र, भाद्राजून पंचायत समिति में 27 व्यक्तियों द्वारा 30 नामांकन, भीनमाल पंचायत समिति में 19 व्यक्तियों द्वारा 22 नामांकन, जालोर पंचायत समिति में 19 व्यक्तियों द्वारा 24 नामांकन, जसवंतपुरा पंचायत समिति में 4 व्यक्तियों द्वारा 4 नामांकन, सायला पंचायत समिति में 17 व्यक्तियों द्वारा 19 नामांकन, उम्मेदाबाद पंचायत समिति में 37 व्यक्तियों द्वारा 45 नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

जिले में अब तक पंचायत समितियों के द्वितीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु कुल 372 व्यक्तियों द्वारा 428 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार जिला परिषद सदस्यों एवं द्वितीय चरण में जिले में होने वाले पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक रहेगी।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter