प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 15, 2026 • 7:01 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
“प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e6ff59
15 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/e6ff59
Copied
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

जालोर . पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण गुरूवार को जिले भर में आयोजित हुआ। जसवंतपुरा पंचायत समिति के पीएम श्री राउमावि जसवंतपुरा में, सांचौर के राउमावि सांचौर में, बागोड़ा के राजकीय महाविद्यालय बागोड़ा में, आहोर के राजकीय महाविद्यालय आहोर में, जालोर के राउमावि राजेन्द्र नगर तथा रानीवाड़ा का प्रशिक्षण कृषि उदय भवन एवं नवाचार केन्द्र रानीवाड़ा में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में डीएलएमटी एवं बीएलएमटी द्वारा पीपीटी के माध्यम से मतदान से पूर्व तैयारी, विभिन्न प्रपत्रों का संधारण, नामांकन प्रक्रिया, ईवीएम वीवीपैट एवं मतदान पेटी को खोलने-बंद करने सहित विभिन्न मतदान संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम, वीवीपैट का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर जिले में चल रहे प्रथम प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी के विरूद्ध राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि गुरूवार को जसवंतपुरा, सांचौर, बागोड़ा, आहोर, जालोर व रानीवाड़ा में आयोजित रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

पंचायतीराज आम चुनाव 2026ः दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जालोर 15 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जालोर के उपनिदेशक भगवानाराम चौधरी (मो. नं. 9057238865) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता के साथ व्हीलचेयर के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, साथ ही इसके लिए आवश्यकतानुसार एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट्स का भी सहयोग लिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प बनाने के निर्देश रिटर्निंग अधिकारियों को दिए गए है।

वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को भी मिलेगी प्राथमिकता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर मतदान, उपयुक्त रैंप, छायादार प्रतीक्षा स्थल, संकेतक एवं पृथक कतार जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर तथा सहायता के लिए स्वयंसेवकों एवं एनएसएस सदस्यों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

पंचायतीराज आम चुनाव-2026ः मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

जालोर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण के मतदान दिवसों पर पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

bolt Latest News

flash_on
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत
NEW
flash_on
प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के के तहत जिले में द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण में मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण का मतदान 28 अक्टूबर, तृतीय चरण का 3 नवंबर तथा चतुर्थ चरण का मतदान 14 नवंबर, 2026 को होगा। इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पदों के लिए द्वितीय चरण का मतदान 30 अक्टूबर, तृतीय चरण का 5 नवंबर तथा चतुर्थ चरण का मतदान 16 नवंबर, 2026 को निर्धारित है।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद एवं जसवंतपुरा के लिए अवकाश 28 एवं 30 अक्टूबर को रहेगा। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र सांचौर, चितलवाना, भादरूणा एवं सरवाना के लिए अवकाश 3 एवं 5 नवम्बर को रहेगा तथा पंचायत समिति क्षेत्र बागोड़ा, रानीवाड़ा एवं सरनाऊ के लिए 14 एवं 16 नवम्बर को अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि जिले के संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान तिथियों में परिवर्तन अथवा पुनर्मतदान की स्थिति में संशोधित मतदान दिवस एवं पुनर्मतदान दिवस पर भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter